Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बदरीनाथ धाम यात्रा पर ब्रेक! गुलाब कोटि के पास सड़क पर पत्थर आने से रोके गए यात्री
    • स्कूल से लौट रहे 7वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या
    • दिनांक 6 जुलाई को राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में उप समिति दुर्ग में प्रदेश स्तरीय सामूहिक विवाह आयोजित
    • बंदूक की नोक पर पिता को किया कमरे में बंद, फिर 18 वर्षीय बेटी के साथ जो हुआ… 
    • जुलाई को रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़, होगा भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़’ का आयोजन सहकारिता, स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश देने एक साथ जुटेंगे प्रदेशवासी
    • ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन की कीमत सुनकर छूट जाएगा पसीना
    • कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर अवैध खनिज उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»मेष राशि में आएंगे शुक्र, बाजार में आएगी रिकवरी
    धर्म आस्था

    मेष राशि में आएंगे शुक्र, बाजार में आएगी रिकवरी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Stock Market Astrology: 20 मार्च को बाजार बंद होने के बाद 21 मार्च को बुध कुंभ राशि में मार्गी हो गए हैं। जबकि मंगल राहु के शतभिषा नक्षत्र से निकल कर गुरु के पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में आ गए हैं। हालांकि मंगल और राहु की युति अभी 2 अप्रैल तक चलेगी लेकिन मंगल का गुरु के नक्षत्र में आना वैश्विक स्तर पर स्थितियों को बदलने का काम कर सकता है। इस बीच 21 मार्च को शनि भी उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश कर चुके हैं और 25 मार्च को सूर्य और शनि दोनों ग्रह जीरो डिग्री के एक्सिस पर आ जाएंगे। इस सप्ताह सबसे बड़ा एस्ट्रो इवैंट शुक्र का राशि परिवर्तन है। शुक्र 26 मार्च को सुबह 5.13 पर मेष राशि में गोचर करेंगे और इसी दिन शाम 6.41 बजे मंगल कुम्भ राशि में उदय हो जाएंगे। यह दोनों एस्ट्रो इवैंट बाजार का रुख बदल सकते हैं लिहाजा इस दिन से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इस सप्ताह 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी होने के कारण बाजार में 4 दिन ही कारोबार होगा।

    23 मार्च को चन्द्रमा कृतिका नक्षत्र में वृषभ राशि में गोचर करेंगे और मंगल, बुध और राहु के केंद्र में रहेंगे। सुबह 9.45 बजे चन्द्रमा कृतिका नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे और इस से बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है लिहाजा सुबह बाजार खुलने पर ट्रेंड का इंतजार करें और ट्रेंड देख कर ही पोजीशन बनाएं। इसके बाद दोपहर 3.16 बजे चन्द्रमा कृतिका के चौथे चरण में आएंगे। इस से बाजार की दिशा में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है लिहाजा इस समय भी अपनी पोजीशन का खास ध्यान रखें। इस दिन हमें सरकारी सेक्टर की कंपनियों में फोकस बनता हुआ नजर आएगा।

    24 मार्च को चन्द्रमा रोहिणी नक्षत्र में वृषभ राशि में गोचर करेंगे। रोहिणी चन्द्रमा का अपना नक्षत्र है और इस नक्षत्र में बाजार में सामान्य से ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। इस लिए इस दिन बाजार में विशेष तौर पर सावधान रहें। दोपहर 1.29 बजे चन्द्रमा के रोहिणी नक्षत्र के चौथे चरण में गोचर के बाद बाजार में कुछ स्थिरता देखने को मिल सकती है लिहाजा अपना ट्रेड इस टाइम साइकल के अनुसार मैनेज करें। इस दौरान शिपिंग,पोर्ट और बेवरेज कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

    25 मार्च को बुध सुबह 6.15 बजे एक्लीपसिंग के ऊपर से गुजरेगा जबकि चन्द्रमा मिथुन राशि में मृगशिरा नक्षत्र में गुरु के ऊपर से गोचर करेंगे। बुध की यह स्थिति बाजार के लिहाज से अच्छी नहीं है लिहाजा बाजार की ओपनिंग पर सावधान रहना जरूरी है। सुबह 11:54 बजे चन्द्रमा मृगशिरा के चौथे चरण में गोचर करेंगे। इस से बाजार में थोड़ी स्थिरता आ सकती है लिहाजा इस समय के दौरान अपनी पोजीशन का ध्यान रखें। इस दिन हमें डिफैन्स और कॉपर से संबंधित कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिलेगी।

    27 मार्च को चन्द्रमा गुरु के पुनर्वसु नक्षत्र में गुरु के ऊपर से गोचर करेंगे और बाजार खुलने के 10 मिनट बाद 9.25 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। लिहाजा इस दिन हमें बाजार में पॉजिटिविटी देखने को मिलेगी और बैंकिंग और वित्तीय सेक्टर के शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है। इसके अलावा शिपिंग और पोर्ट कंपनियों के शेयरों में भी खरीद देखने को मिल सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हनुमान मंदिर जाने के 5 चमत्कारिक लाभ! दूर होगी हर बाधा

    June 30, 2026

    गोवा की प्राचीन घने जंगलों में छिपा तांबड़ी सुरला महादेव मंदिर: शिव धरोहर का अद्भुत रहस्य

    June 28, 2026

    निर्जला एकादशी पर करें इस व्रत कथा का पाठ

    June 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.