Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देहरादून से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी पर राजद्रोह का मुकदमा
    • देवास में तेज रफ्तार कार सड़क पर पलटी, 3 लोगों की मौके पर मौत
    • खाप पंचायत फरमान, हुक्का-पानी बंद जैसे आदेश स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लघंन-हाई कोर्ट
    • आशा भोसले का निधन,’आज भारतीय संगीत का स्तंभ ढह गया’-उद्धव ठाकरे
    • दिल्ली में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी, 3 शातिर गिरफ्तार
    • वैभव सूर्यवंशी का करियर बर्बाद कर सकती है …सुनील गावस्कर ने किया सावधान
    • ‘सरेंडर’ बनाम ‘सुपरपावर’: युद्ध के बीच सियासत…
    • टूटी नाव की हुई तूफान से टक्कर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, April 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन…
    BREKING NEWS

    भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई- आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, दिग्गज सिंगर का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है. वह शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट थीं. वहीं उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा. खबर आते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर है. वहीं फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि निधन से कुछ घंटे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज गायिका के स्वस्थ होने की कामना की थी. उन्होंने एक्स पर लिखा, ”यह सुनकर चिंता में हूं कि आशा भोसले जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.” 

    9 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से सम्मानित

    आशा भोसले के नाम कई बड़े सम्मान दर्ज हैं. उन्होंने अपने करियर में कुल 9 फिल्मफेयर अवार्ड जीते हैं. इनमें 7 कॉम्पिटिटिव अवॉर्ड्स शामिल हैं, जो उन्होंने 1967 से 1979 के बीच हासिल किए थे. इसके अलावा 1996 में फिल्म ‘रंगीला’ के लिए उन्हें स्पेशल अवॉर्ड मिला था और 2001 में उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

    गिनीज बुक में दर्ज नाम

    उनकी उपलब्धियों का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनका नाम Guinness World Records में भी दर्ज है. साल 2011 में उन्हें 20 भाषाओं में 11,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने के लिए यह सम्मान मिला था.

    देश के सर्वोच्च सम्मानों से भी सम्मानित

    आशा भोसले को भारत सरकार द्वारा कई प्रतिष्ठित सम्मान भी दिए गए हैं, जिनमें दादासाहेब फाल्के अवार्ड और पद्म विभुषण शामिल हैं. उनकी आवाज ने कई दशकों तक संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया है.

    सदाबहार गानों की विरासत

    उनके सुपरहिट गानों में ‘दम मारो दम’, ‘परदे में रहने दो’, ‘दिल चीज क्या है’ और ‘जिंदगी एक सफर है सुहाना’ जैसे कई गीत शामिल हैं, जो आज भी लोगों की पसंद बने हुए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘धुरंधर 2’ के तूफान के बीच ‘द केरल स्टोरी 2’ ने 6 हफ्ते किए पूरे कलेक्शन और बजट

    April 11, 2026

    बड़ा हादसा;गुरपलिया गांव में हाईटेंशन लाइन टूटने से करीब 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक…

    April 11, 2026

    नई दिल्ली:उपराष्ट्रपति ने सिंधी भाषा में जारी किया संविधान…

    April 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.