Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    • साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, इन नामों की चर्चा तेज…
    BREKING NEWS

    उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, इन नामों की चर्चा तेज…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होगा, इसकी घोषणा निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को कर दी। आयोग के मुताबिक 7 अगस्त को अधिसूचना जारी होगी और नामांकन की अंतिम तिथि 21 अगस्त तय की गई है। मतदान के दिन ही नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। वर्तमान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 22 जुलाई को इस्तीफे के बाद यह पद रिक्त हो गया है।

    अब जैसे-जैसे चुनाव नज़दीक आ रहा है, उम्मीदवारों के संभावित नामों को लेकर सियासी अटकलें तेज़ हो गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम की हो रही है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद भी दौड़ में बताए जा रहे हैं।

    सूत्रों की मानें तो भाजपा उपराष्ट्रपति पद के लिए ऐसे चेहरे की तलाश में है जो राजनीतिक अनुभव, सामाजिक संतुलन और जातिगत समीकरण को साध सके। इस कड़ी में यह भी चर्चा है कि अगर उपराष्ट्रपति पद सवर्ण समुदाय से होता है, तो लोकसभा अध्यक्ष ओबीसी या दलित समुदाय से हो सकते हैं, ताकि सामाजिक संतुलन बनाया जा सके।

    2022 में जब द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति और जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति बनाया गया था, तो यह भी एक सामाजिक-राजनीतिक संदेश देने की रणनीति का हिस्सा था। धनखड़ को जाट किसान पुत्र की पहचान दी गई थी, जो कृषि कानूनों के विरोध से उपजे तनाव को कम करने की कोशिश मानी गई थी।

    सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेतृत्व उपराष्ट्रपति पद का नाम तय करने से पहले एनडीए के सहयोगी दलों से सहमति लेगा। वहीं, पार्टी के भीतर भी आगामी भाजपा अध्यक्ष पद को लेकर संघ और भाजपा के बीच मंथन चल रहा है। खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभावित उम्मीदवारों के नामों पर आरएसएस नेतृत्व के साथ विचार कर सकते हैं।

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के नाम भी सामने आ रहे हैं, हालांकि संघ इन पर पूरी तरह सहमत नहीं दिख रहा है। लेकिन अगर पीएम मोदी हस्तक्षेप करते हैं, तो तस्वीर जल्दी साफ हो सकती है।

    अब देखना होगा कि भाजपा किस नाम पर अंतिम मुहर लगाती है और विपक्ष क्या रणनीति अपनाता है, क्योंकि यह चुनाव सिर्फ एक पद का नहीं, 2024 से पहले का बड़ा राजनीतिक संकेत भी हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

    May 9, 2026

    स्नेह से लगाया गले,कौन हैं वो शख़्स जिनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर छुए पैर?

    May 9, 2026

    अवैध हथियार सप्लायर मेरठ से गिरफ्तार, दिल्ली क्राइम ब्रांच के चढ़ा हत्थे; केस दर्ज

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.