Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दर्दनाक हादसा:11 साल के बच्चे ने पिकअप वैन से 10 बौद्ध भिक्षुओं को रौंदा, पर कोई सजा नहीं होगी…
    • कोखराज टोल प्लाजा में बीते 26 जून को एलपीजी से भरे टैंकर में विस्फोट हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत …
    • ज्यादातर बच्चे जिस उम्र में खेल-कूद में व्यस्त रहते है वहीं 14 साल के जैनम जैन ने AI कंपनी शुरू कर कम उम्र में बड़ी पहचान बना ली…
    • पुलिस ने मीट शॉप के मालिक और 1 वर्कर को पकड़ा,मटन के नाम पर बीफ की सप्लाई किए जाने का मामला आया सामने…
    • छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों में ‘युक्तियुक्तकरण’ नीति पर लगी मुहर, खारिज हुईं 24 याचिकाएं
    • आत्मनिर्भर ग्राम पंचायतों का सपना कितना व्यावहारिक? सबसे बड़ी चुनौती…
    • टी-20 में 20 या उससे कम गेंदों में पांच फिफ्टी जडऩे वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा
    • विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शुभारंभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»‘आग का गोला’ बनकर दौड़ा पीड़ित, न्याय की गुहार लगाते SP कार्यालय के बाहर की आत्महत्या
    मुख्य समाचार

    ‘आग का गोला’ बनकर दौड़ा पीड़ित, न्याय की गुहार लगाते SP कार्यालय के बाहर की आत्महत्या

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीकानेर , राजस्थान के बीकानेर में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने वाले रामलाल मेघवाल ने शनिवार को जयपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। खाजूवाला निवासी रामलाल 80 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका था, जिसके कारण उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई थी। मृतक का आरोप था कि एक महिला उसे लगातार प्रताड़ित कर रही थी, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

    ‘आग का गोला’ बनकर दौड़ा पीड़ित

    बीकानेर एसपी ऑफिस में शुक्रवार दोपहर सामान्य कामकाज चल रहा था। तभी खाजूवाला के निवासी रामलाल मेघवाल वहां पहुँचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, रामलाल ने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़का और आग लगा ली। वह आग की लपटों के बीच चिल्लाता हुआ एसपी ऑफिस की गैलरी में भागा और एएसपी सिटी के कार्यालय तक पहुँच गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में कंबल और कपड़े डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक रामलाल का शरीर बुरी तरह जल चुका था।

    महिला प्रताड़ना और पुलिस की चुप्पी !

    रामलाल मेघवाल की व्यथा उसकी उन शिकायतों में छिपी थी जो वह पिछले काफी समय से पुलिस थानों में दे रहा था। रामलाल का आरोप था कि एक महिला उसे मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। उसने कोटगेट पुलिस थाने और सीओ सिटी को भी इस संबंध में सूचित किया था। पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित को ही चक्कर कटवाए, जिससे हताश होकर उसने आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाया।

    बीकानेर एसपी का पक्ष

    घटना के बाद बीकानेर एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि रामलाल ने पहले शिकायत दी थी, लेकिन बाद में उसने स्वयं लिखित में दिया था कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहता है। एसपी के अनुसार, सीओ सिटी ने भी इस शिकायत की जांच की थी लेकिन उसमें कुछ नहीं निकला। हालांकि, अब सवाल यह उठ रहा है कि अगर मामला सुलझ गया था, तो पीड़ित को एसपी ऑफिस के सामने जान देने की नौबत क्यों आई? क्या उस पर समझौता करने का दबाव था?

    जांच के घेरे में लापरवाही

    घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ सदर आईपीएस अनुष्ठा कालिया मौके पर पहुँचीं और साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि रामलाल ज्वलनशील पदार्थ लेकर हाई-सिक्योरिटी वाले एसपी ऑफिस परिसर के भीतर कैसे दाखिल हो गया। साथ ही, उन पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है जिनके पास रामलाल अपनी फरियाद लेकर गया था।

    जयपुर रेफर और मौत

    रामलाल को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल से गंभीर हालत में जयपुर के एसएमएस अस्पताल (SMS Hospital) रेफर किया गया था। डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। रामलाल की मौत के बाद बीकानेर और खाजूवाला में तनाव की स्थिति है। भीम आर्मी और अन्य संगठनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग शुरू कर दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कोखराज टोल प्लाजा में बीते 26 जून को एलपीजी से भरे टैंकर में विस्फोट हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत …

    July 3, 2026

    पुलिस ने मीट शॉप के मालिक और 1 वर्कर को पकड़ा,मटन के नाम पर बीफ की सप्लाई किए जाने का मामला आया सामने…

    July 3, 2026

    केतन हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल ने मीडिया को दिखाया मिडिल फिंगर, लोगों ने बताया- अहंकारी

    July 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.