Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया पर फ्लाईओवर में प्लास्टिक रॉड के इस्तेमाल को लेकर भ्रष्टाचार का दावा करने वाले वीडियो गलत…
    • ‘करेजा कहां जाबै? युवती से छेड़छाड़ कर रहा था शख्स, भीड़ के साथ मिलकर लड़की ने बीच सड़क कर दी धुनाई…
    • रील बनाने की सनक एक बार फिर चर्चा का विषय,सरकारी भवन चित्रकोट सर्किट हाउस की छत पर बना हुआ वीडियो वायरल
    • नवागांव: मछली चोरी की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, साथी जान बचाकर भागा…
    • ​दशकों का अंधेरा छँटा: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से जगमगाए नारायणपुर के वनांचल गांव
    • कोच गौतम या कप्तान श्रेयस कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
    • कहीं एक क्लिक न कर दे आपका बैंक अकाउंट खाली! कोई भी Link खोलने से पहले…
    • तगड़ी वापसी, जुलाई में FPI ने खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»knowledge»सोशल मीडिया पर फ्लाईओवर में प्लास्टिक रॉड के इस्तेमाल को लेकर भ्रष्टाचार का दावा करने वाले वीडियो गलत…
    knowledge

    सोशल मीडिया पर फ्लाईओवर में प्लास्टिक रॉड के इस्तेमाल को लेकर भ्रष्टाचार का दावा करने वाले वीडियो गलत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोशल मीडिया पर आजकल कुछ वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक नए बन रहे फ्लाईओवर में लोहे के सरियों की जगह प्लास्टिक के सरिये इस्तेमाल किए जा रहे हैं. वीडियो बनाने वाले इसे सीधे तौर पर भ्रष्टाचार और जनता के पैसों की लूट बता रहे हैं. लेकिन क्या सच में ऐसा है? इसका सीधा जवाब है- नहीं. यह कोई भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि कंस्ट्रक्शन की दुनिया का आधुनिक आविष्कार है, जिसे GFRP यानी ग्लास फाइबर रीइन्फोर्स्ड पॉलीमर कहा जाता है. तो बिना देर किए आइए जानते हैं क्या है इसकी खासियत और यह लोह के सरिये से कैसे बेहतर है.

    क्या है इसकी खासियत

    कंक्रीट दबाव झेलने में तो बहुत मजबूत होता है, लेकिन जब इसे खींचने या मोड़ने की बात आती है, तो यह कमजोर पड़ जाता है. इसीलिए कंक्रीट को ताकत देने के लिए उसमें सरिये डाले जाते हैं. अब तक हम सिर्फ लोहे के सरियों को जानते थे, लेकिन अब उसकी जगह बहुत ही मजबूत ग्लास फाइबर और खास प्लास्टिक के मिक्सचर से बना GFRP ले रहा है.

    लोहे और GFRP में क्या अंतर है? क्यों यह लोहे से बेहतर है?

    1. GFRP का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें कभी जंग (Corrosion) नहीं लगती. समुद्र के तटीय इलाकों में या नमी वाली जगहों पर लोहे के सरिये बहुत जल्दी जंग खा जाते हैं, जिससे करोड़ों रुपये रखरखाव में खर्च होते हैं और पुल कमजोर हो जाते हैं. GFRP इस समस्या को हमेशा के लिए खत्म कर देता है.
    2. इसके अलावा, यह लोहे के मुकाबले वजन में कम होता है, जिससे इसे लाना-ले जाना और मजदूरों के लिए काम करना बेहद आसान हो जाता है. साथ ही, इसमें बिजली का करंट भी नहीं फैलता, जो रेलवे या मेट्रो प्रोजेक्ट्स के लिए इसे बहुत सुरक्षित बनाता है.
    3. अगर हम दोनों की ताकत की तुलना करें, तो आंकड़े देखकर आप हैरान रह जाएंगे. GFRP की खिंचाव झेलने की ताकत लोहे से दोगुनी से भी ज्यादा होती है. हालांकि, लोहा मोड़ने पर मुड़ जाता है, जबकि GFRP एक सीमा के बाद सीधे टूटता है, इसलिए इसके डिजाइन में इंजीनियर खास सावधानी रखते हैं.
    4. आपको बता दें कि GFRP की ताकत 1000 MPa से ज्यादा होती है, जबकि लोहे की 450 MPa होती है. वहीं, GFRP की पकड़ 20 MPa से ज्यादा होती है, जिससे पुलों में दरारें पड़ने का खतरा बहुत कम हो जाता है. जहां लोहे के सरिये वाले पुलों को सुरक्षित रखने के लिए कंक्रीट की बहुत मोटी परत चढ़ानी पड़ती है, वहीं GFRP में ऐसा करने की जरूरत नहीं होती. 
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मॉनसून अब लगभग सभी राज्यों तक पहुंच गया है बरसात शुरू होते ही जमीन के अंदर से निकलने लगते हैं ये 4 खतरनाक सांप, संभलकर रहिएगा…

    July 9, 2026

    ज्यादातर बच्चे जिस उम्र में खेल-कूद में व्यस्त रहते है वहीं 14 साल के जैनम जैन ने AI कंपनी शुरू कर कम उम्र में बड़ी पहचान बना ली…

    July 3, 2026

    इंडिगो एयरलाइंस ने एयरपोर्ट यात्रियों के लिए सिर्फ ₹49 में एयरपोर्ट कैब रिजर्व करने की नई सर्विस शुरू…

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.