मनोरंजन

रश्मिका मंदाना का पति बनते ही विजय देवरकोंडा बने ‘कबीर सिंह’…

नई दिल्ली:

रश्मिका मंदाना के प्रेमिका से पत्नी बनते ही विजय देवरकोंडा उनके लिए और भी ज्यादा पजेसिव हो गए हैं. पर्दे पर रोमांटिक शॉट देने वाली रश्मिका को रियल लाइफ में अब अगर कोई देखेगा भी तो विजय बर्दाश्त नहीं करेंगे. ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात की तरफ इशारा कर रहा है. वायरल वीडियो में विजय एक शख्स को रश्मिका को नहीं बल्कि कैमरे में देखने की नसीहत देते देख रहे हैं. हालांकि पत्नी के लिए थोड़ा पजेसिव होना कपल के फैंस को काफी क्यूट भी लग रहा है. अब विजय देवरकोंडा भले ही कितने बड़े एक्टर हों, लेकिन असल जिंदगी कोई किसी को पत्नी को ऐसे देखेगा तो जलन तो होगी ही ना.

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल में से एक माने जाने वाले विजय और रश्मिका ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की थी. इस शादी में केवल उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. इसके बाद 4 मार्च को दोनों ने हैदराबाद में रिसेप्शन दिया जिसमें कई स्टार्स ने शिरकत की. दोनों के रिसेप्शन की तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें कहीं विजय भीड़ से अपनी बीवी को प्रोटेक्ट करते नजर आ रहे हैं तो कहीं पैपराजी के साथ सादगी से फोटो क्लिक करवाते दिख रहे हैं.

इन्हीं वीडियो में से एक वीडियो में दिख रहा कि विजय और रश्मिका अपने फैंस के साथ फोटो क्लिक करवा रहे होते हैं, तभी शायद उन्हें ये महसूस होता है कि पास खड़ा शख्स कैमरे को नहीं उनकी पत्नी को देख रहा है. ऐसे में वो तुरंत उसे टोकते हैं और कैमरे की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं ‘उधर देख…उधर…’. दोनों का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग कपल पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button