राष्ट्रीय

सीकर के ग्रामीण खुशी से झूम उठे:बेटी को राष्ट्रपति भवन से मिला विशेष आमंत्रण…

राजस्थान की बेटी को राष्ट्रपति भवन से विशेष आमंत्रण मिला है। इस सूचना के बाद सीकर जिले के बेरी गांव और आस-पास के क्षेत्रों में ग्रामीण खुशी से झूम उठे हैं। पूरे इलाके में गर्व का माहौल है। यह आमंत्रण डाक के माध्यम से प्राप्त हुआ। आखिरकार क्या वजह रही कि राजस्थान के सीकर जिले के बेरी गांव की संतोष देवी को यह सम्मान मिला।

संतोष देवी बेरी गांव की प्रगतिशील महिला किसान हैं। खेती के क्षेत्र में नवाचार किया है। उनके कार्यों को जानकर आप हैरान रह जाएंगे। उनकी कड़ी मेहनत और दूरदृष्टिता को सलाम करेंगे। संतोष देवी ने राजस्थान में सेब की खेती कर सबको चौका दिया। जीहां, जो सेब ठंडे प्रदेश में पनपता है, उसे सीकर जैसे गर्म इलाके में पैदा कर एक मिसाल कायम की है। यही नहीं अनार की खेती में किए गए उनके प्रयोगों ने उन्हें जिले ही नहीं, बल्कि प्रदेश स्तर पर भी पहचान दिलाई है। उनके चयन को महिला सशक्तीकरण और किसानों के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए

संतोष देवी ने बताया कि उनके खेत में उगाए गए अनार का वजन करीब 810 ग्राम और सेब का वजन करीब 250 ग्राम तक है। विभिन्न कई फलों की खेती में नवाचार किए हैं और पूरी तरह से बिना रसायन खेती की है। संतोष देवी ने कहा कि उनकी मेहनत फल आज मिला है। यह आमंत्रण सिर्फ उनका ही नहीं, उनके पूरे परिवार व क्षेत्र का सम्मान है। साथ ही उन्होंने कहा इस सम्मान की वजह से अन्य महिला किसानों को भी आगे बढ़ने और कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए।

संतोष देवी ने कहा कि खेती घाटे का सौदा नहीं है। उनके पति की कभी आमदनी मात्र 3 हजार रुपए थी, जबकि आज वे खुद इसी खेती से करीब 40 हजार रुपए की कमाई कर रही हैं। वर्ष 2016-17 में उन्हें मुख्यमंत्री ने एक लाख का पुरस्कार दिया था।

संतोष देवी ने बताया कि पर‍िवार और र‍िश्‍तेदार में बहुत खुशी है। समधी म‍िठाई बांट रहे हैं। संतोष देवी ने लोगों से जैव‍िक खेती करने की अपील की है।

इनको मिलता है राष्ट्रपति भवन से न्योता

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के विशेष कार्यक्रम में देशभर से ऐसे विशिष्ट लोगों को आमंत्रित किया जाता है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय और प्रेरणादायक कार्य किया हो।

Related Articles

Back to top button