धमधा ब्लॉक स्थित मोतिपुर डैम के पास शिवनाथ नदी के जल में गंभीर प्रदूषण के संकेत सामने आए हैं। डैम से लेकर चतुर्भुज मंदिर तक करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में बड़ी संख्या में छोटी-बड़ी मछलियां मृत पड़ी मिली हैं। पानी के बहाव के साथ मृत मछलियां डैम के पार तक पहुंच गई हैं, जिससे पूरे इलाके में तेज दुर्गंध फैल गई है और पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ा है। आशंका जताई जा रही है कि नदी में गंदा पानी या किसी प्रकार का केमिकल डाला गया है।
पेयजल सो्रत होने से बढ़ी चिंता:- मोतिनपुर डैम से धमधा सहित आसपास के कई गांवों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। इसी स्थान पर प्रधानमंत्री नल-जल योजना के तहत फिल्टर प्लांट का निर्माण भी चल रहा है। ऐसे में नदी के पानी में प्रदूषण की खबर से ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई हैं।
Trending
- विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
- शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
- गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
- दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
- विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
- ‘अभिजीत दीपके का बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का कोई रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद
- 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, 11 को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय…
- राजस्थान निकाय चुनाव : BAP अब निकाय चुनाव में देगी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर

