राजनीति

Rajasthan से पहली बार विनोद जाखड़ NSUI का राष्ट्रीय चीफ नियुक्त

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राजस्थान इकाई के इतिहास में एक और पन्ना जुड़ गया है. पार्टी की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया यानी NSUI का अध्यक्ष पहली बार राजस्थान से होगा.

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एनएसयूआई की राजस्थान इकाई के मुखिया विनोद जाखड़ को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है. इस आशय की जानकारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी.

कौन हैं NSUI के नए अध्यक्ष विनोद जाखड़?

विनोद जाखड़ छात्र राजनीति से निकलकर आए नेता हैं. उन्होंने अपना पहला चुनाव राजस्थान कॉलेज से लड़ा और जीत हासिल की. इसके बाद उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा और उसमें भी विजय पाई.

बाद में उन्हें एनएसयूआई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया और वे इसी पद पर कार्य कर रहे थे. अब कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है. बताया जा रहा है कि दो दिन पहले राहुल गांधी ने करीब 15 छात्र नेताओं के इंटरव्यू लिए थे, जिसके बाद यह फैसला लिया गया.

Related Articles

Back to top button