Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
    • कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • नक्सल प्रभावित रहे गांव की महिला हुई आत्मनिर्भर,दुब्बाटोटा की सावलम भीमे बनीं ‘लखपति दीदी’
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»जयपुर में मस्जिद के बाहर भड़की हिंसा, भीड़ ने किया पथराव, 6 पुलिसवालों के सिर फूटे
    BREKING NEWS

    जयपुर में मस्जिद के बाहर भड़की हिंसा, भीड़ ने किया पथराव, 6 पुलिसवालों के सिर फूटे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान – राजधानी जयपुर के चौमूं कस्बे में शुक्रवार तड़के बस स्टैंड इलाके में अचानक तनाव फैल गया. मस्जिद के पास सड़क किनारे पड़े पत्थरों को हटाने और वहां रेलिंग लगाने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि मामला हिंसा में बदल गया.

    विवाद की जड़ क्या थी?

    बस स्टैंड क्षेत्र में मस्जिद के पास करीब 45 सालों से सड़क किनारे पत्थर पड़े थे, जिससे आए दिन ट्रैफिक जाम लगता था. इसी समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन ने कदम उठाया.

    घटना से एक दिन पहले चौमूं थाना पुलिस और मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई थी. इसमें आपसी सहमति से पत्थर हटाने का फैसला लिया गया था और समुदाय की मौजूदगी में यह काम शांतिपूर्वक पूरा भी कर लिया गया.

    पत्थर हटाने का काम शांति से पूरा कर लिया गया था. लेकिन शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे, जब खाली की गई जगह पर कुछ लोग रेलिंग लगाने लगे, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने इसका विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते बहस बढ़ी और हालात हिंसक हो गए.बस स्टैंड इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को निशाना बनाकर पथराव किया गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन इस विवाद ने इतना विकराल रूप ले लिया कि भीड़ ने पुलिस पर ही पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस घटना में छह पुलिस वालों के सिर फूटे।

    स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. इसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई और इलाके में शांति बहाल की गई.घटना के बाद पूरा बस स्टैंड इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है. भारी पुलिस बल तैनात है, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नजर बनाए हुए हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी की जा रही है.

    चौमूं थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने साफ कहा है कि केवल सड़क पर पड़े पत्थर हटाए गए थे. उन्होंने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी.

    पुलिस सीसीटीवी और वीडियो फुटेज खंगाल रही है. शांति भंग करने और सरकारी काम में बाधा डालने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!

    May 17, 2026

    वनांचल के लोगों को बड़ी सौगात,धरमजयगढ़ के गंवरघुटरी में बनेगा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल

    May 17, 2026

    मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ

    May 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.