Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बर्फ में दबा ”जॉम्बी वर्म” कैसे 24000 साल बाद जिंदा हुआ ये रहस्यमयी जीव?
    • IPL 2026: इन टीमों की प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की, पर कुछ के लिए रास्ता कठिन
    • नारंगी अर्थव्यवस्था: जनजातीय कला, हस्तशिल्प और आजीविका-रंजना चोपड़ा
    • सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनने के बाद लगातार इतिहास रच रहा रीवा पहली बाल पेडियाट्रिक कार्डियक सर्जरी करके रचा एक नया इतिहास…
    • सीतारामपुर जलाशय निर्माण कार्य के लिए 6.33 करोड़ रुपये रेगाकठेरा जलाशय योजना 2.07 करोड़ रूपए स्वीकृत
    • जानें वो 6 चीजें जिन्हें कच्चा खाना है ज्यादा फायदेमंद
    • कब शुरू होगा ज्येष्ठ माह और कब है प्रदोष व्रत? जानें सही तारीख और पूजा मुहूर्त…
    • 2 मोटरसाइकिल पर आए 6 हमलावर सैर कर रहे लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत, एक गंभीर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ शासन की दूरदर्शी पहल:महिला स्व-सहायता समूहों ने बदली पोषण आहार आपूर्ति की तस्वीर…
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ शासन की दूरदर्शी पहल:महिला स्व-सहायता समूहों ने बदली पोषण आहार आपूर्ति की तस्वीर…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा – छत्तीसगढ़ शासन की दूरदर्शी पहल के तहत जब आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित किए जाने वाले पोषण आहार के स्थानीय निर्माण और वितरण की जिम्मेदारी महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपी गई, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह कदम महिलाओं के जीवन में इतना बड़ा परिवर्तन ला देगा। पहले यह कार्य बीज विकास निगम के माध्यम से किया जाता था, लेकिन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी महिला स्व-सहायता समूहों को दी गई। यही बदलाव उनकी सफलता की कहानी का आधार बना।

    जिले में चयनित महिला स्व-सहायता समूहों को उत्पादन तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग और प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके बाद परियोजनाओं में आधुनिक उत्पादन इकाइयाँ स्थापित की गईं। मशीनरी, पैकेजिंग उपकरण और भंडारण सुविधाओं से लैस इन इकाइयों ने ग्रामीण महिलाओं के लिए नया कार्यस्थल और नया दृष्टिकोण दोनों दिया। जब उत्पादन शुरू हुआ, तब कच्चे माल की तैयारी, उत्पादन, पैकेजिंग, भंडारण, गुणवत्ता परीक्षण और परिवहनकृइन सभी जिम्मेदारियों को महिला समूहों ने अद्भुत दक्षता के साथ संभाल लिया। सिर्फ समूह सदस्य ही नहीं, बल्कि सहायक स्टाफ में भी महिलाओं को प्राथमिकता मिली, जिससे रोजगार के अवसर और बढ़े।

    प्रतिदिन इकाइयों में काम करते हुए महिलाओं के कौशल में तेजी से वृद्धि हुई। वे सहभागी नहीं रहींकृबल्कि निर्णयकर्ता बन गईं। उनके प्रबंधन कौशल में सुधार हुआ, नेतृत्व क्षमता निखरी और सामूहिक निर्णय लेने की शक्ति मजबूत हुई। सबसे बड़ी बातकृअब वे अपने परिवार की आर्थिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने लगीं। पोषण आहार निर्माण से प्राप्त नियमित आय ने महिलाओं के जीवन में स्थिरता ला दी। आर्थिक रूप से सशक्त होने से उनकी पारिवारिक स्थिति मजबूत हुई और आत्मविश्वास कई गुना बढ़ा।

    महिला समूह अब लगभग 72,000 हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण ‘टेक-होम राशन’ उपलब्ध कराने जा रही हैं। इससे न केवल आंगनबाड़ी केंद्रों को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित होगी, बल्कि यह भी सिद्ध होगा कि गाँव की महिलाएं किसी भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को उत्कृष्टता से निभाने में सक्षम हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सीतारामपुर जलाशय निर्माण कार्य के लिए 6.33 करोड़ रुपये रेगाकठेरा जलाशय योजना 2.07 करोड़ रूपए स्वीकृत

    April 28, 2026

    24 हजार 986 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीयन,मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना ने बदली आम उपभोक्ताओं की ज़िंदगी

    April 28, 2026

    अन्नपूर्णा चंद्राकर बनीं अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

    April 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.