Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षण
    • साय सरकार के सुशासन में अवैध खनिज कारोबार पर सख्त प्रहार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में लगातार जारी कार्रवाई
    • लंबी मूंछों’ वाले  ‘बोरर कीड़े’ कर रहे पेड़ों को खोखला, इन्‍हें पकड़कर ग्रामीणों ने कमाए 20 लाख,कीड़ों की माला बनाकर वन विभाग को सौंप रहे ग्रामीण…
    • छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने पकड़ ली रफ्तार,अगले 48 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश
    • सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • सफलता की कहानी-किसानों ने अपनाया लाभकारी फसलों का विकल्पहो रहा है, किसानों की आमदनी में इजाफा
    • आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक उड़ान : विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
    • Breaking News : पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से आठ लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»द बंगाल फाइल्स ट्रेलर से पहले एक्सक्लूसिव झलक दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री
    मनोरंजन

    द बंगाल फाइल्स ट्रेलर से पहले एक्सक्लूसिव झलक दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई । भारतीय सिनेमा के बहादुर और बेहतरीन फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने हमेशा से ही बड़े और छिपे हुए सच को बड़े पर्दे पर लाया है। अब वे अपनी ट्रुथ-टेलिंग ट्रिलॉजी पूरी करने वाले हैं, फिल्म द बंगाल फाइल्स के साथ, जो भारत के इतिहास का एक लंबे समय तक छिपा रहा अध्याय सामने लाएगी। काफी इंतजार के बाद, विवेक इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कोलकाता, पश्चिम बंगाल में करने वाले हैं। लेकिन ट्रेलर लॉन्च में शामिल दर्शकों के लिए एक खास सरप्राइज भी है, दरअसल ट्रेलर से पहले 15 मिनट का एक्सक्लूसिव कट भी दिखाया जाएगा।

    यह खास प्रीव्यू, जिसे विवेक पहले फिल्म के अमेरिका प्रीमियर में दर्शकों को दिखा चुके हैं, अब भारत में भी आने वाला है। इस वीडियो कट में बंगाल की असली तस्वीरें दिखेंगी, जो इलाके की अनकही कहानियां और छिपे सच सामने लाएंगी। 15 मिनट का यह सेगमेंट दर्शकों को फिल्म की कहानी में गहराई से झांकने का मौका देगा और उन्हें उस जोरदार और खुलासों भरी कहानी की समझ देगा जिसे वे देखने वाले हैं। यह द बंगाल फाइल्स के मूड को सेट करने के साथ-साथ पूरे ट्रेलर लॉन्च के लिए उत्साह भी बढ़ाएगा।

    जब से द बंगाल फाइल्स का टीज़र आया है, फिल्म पूरे देश में चर्चा में है। कुछ सीन में काली माँ की मूर्ति को भट्टी में जलते दिखाने के कारण विवाद हुआ। इसके चलते कई FIRs दर्ज हुई, जिनमें तृणमूल कांग्रेस के सदस्य शामिल थे। फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री, प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल और अभिनेत्री-प्रोड्यूसर पल्लवी जोशी पर फिल्म में विवादित कंटेंट दिखाने के आरोप लगे। लेकिन हाई कोर्ट ने बीच में हस्तक्षेप किया और सभी FIRs पर रोक लगा दी, जिससे फिल्म का प्रमोशन जारी रखा जा सका। इस विवाद ने लोगों की जिज्ञासा और बढ़ा दी है, और अब दर्शक ट्रेलर देखने के लिए और उत्साहित हैं।

    द बंगाल फाइल्स को लिखा और डायरेक्ट किया है विवेक रंजन अग्निहोत्री ने, जबकि प्रोडक्शन की कमान अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने संभाली है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार जैसे दमदार कलाकार नज़र आने वाले हैं। ये फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा द्वारा प्रस्तुत और विवेक की फाइल्स ट्रिलॉजी का हिस्सा है, जिसमें पहले ही द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स जैसे चर्चित प्रोजेक्ट शामिल हैं। फिल्म 5 सितंबर 2025 को थिएटर्स में दस्तक देगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    तीसरी शादी करने पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने में आमिर खान ?, लव जिहाद को लेकर दी धमकी

    July 18, 2026

    ‘धमाल 4’ के आगे बंपर ओपनिंग करेगी ‘द ओडिसी’

    July 17, 2026

    कौन है TV होस्ट शेफाली बग्गा? ED ने जिनसे की लंबी पूछताछ, 6000 करोड़ घोटाले में आया नाम

    July 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.