Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दक्षिण कोरिया तक महसूस हुए झटके,जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी…
    • जानिए 12 घंटे वाले फीड नियम का पूरा विज्ञान,तमिलनाडु में 31 जुलाई से चिकन की बिक्री क्यों बंद की जा रही है? क्या है पूरा मामला…
    • भारतीय मूल के अनिल मेनन अंतरिक्ष में इतिहास रचेंगे…
    • ‘बच्चा शोर करता था’, प्रेमी से बात में बाधा बनता था 3 साल का बेटा, माँ ने करदी हत्या
    • वाराणसी एयरपोर्ट पर DRI का बड़ा एक्शन: शारजाह की फ्लाइट में तस्कर से 70 लाख का सोना बरामद, गिरफ्तार
    • देश में अरबपतियों की बढ़ती संख्या, 5 साल में चार गुना बढ़ी अमीरों की संख्या
    • चीन बना रहा अपना विशालकाय सूरज, 10 करोड़ डिग्री की ऊर्जा पैदा करेगा
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी ने माउंट एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास का किया सम्मान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»Vivo T5e लांच, कीमत 14 हजार रुपए से भी कम
    तकनीकी

    Vivo T5e लांच, कीमत 14 हजार रुपए से भी कम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। Vivo ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Vivo T5e लॉन्च कर दिया है। इस फोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। फोन की बिक्री शुरू हो चुकी है और इसे Vivo की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और नजदीकी रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। यह Shadow Grey और Aero Blue रंगों में उपलब्ध है।

    Vivo T5e में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। बेहतर स्क्रीन अनुभव के लिए इसमें स्लीप कम्फर्ट मोड और ऑटो ब्राइटनेस जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    फोन में UNISOC T7225 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है। यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसमें 4GB रैम के साथ 4GB एक्सटेंडेड रैम का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन 8GB रैम जैसा अनुभव देता है। स्टोरेज को 2TB तक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

    फोटोग्राफी के लिए फोन में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ AI Cutout और Vivo Documents जैसे फीचर भी मिलते हैं, जिनसे फोटो एडिटिंग और डॉक्यूमेंट स्कैन करना आसान हो जाता है।

    Vivo T5e की सबसे बड़ी खासियत इसकी 5,500mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह पूरे दिन का बैकअप देती है। इसमें 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी का कहना है कि इसकी बैटरी 4 साल तक अच्छी परफॉर्मेंस बनाए रखेगी।

    फोन को IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंट बनाया गया है। इसके अलावा इसमें मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी, वेट-हैंड टच और ग्रीसी-हैंड टच जैसे फीचर दिए गए हैं, जिससे गीले या हल्के तेल लगे हाथों से भी स्क्रीन आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है। सुरक्षा के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कैसे लीक हो जाता है डेटा? कई बड़ी घटनाएं

    July 28, 2026

    BSNL का सबसे सस्ता भारत फाइबर प्लान! 700GB डेटा, Unlimited Calling…

    July 26, 2026

    पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…

    July 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.