Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण
    • चेयरमेन सुबोध कुमार सिंह ने आंधी-बारिश में बिजली बहाल करने वाले कर्मियों को किया पुरस्कृत
    • कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक को SC की दो टूक, निर्देश का पालन करें, तमिलनाडु का पानी छोड़ें
    • भारत की 60% कॉरपोरेट कमाई पर सिर्फ इन 5 घरानों का कब्जा! ‘अडानी-अंबानी’ के साथ इस लिस्ट में…
    • दिलचस्प:एयरोप्लेन में क्लास! राजस्थान के इस सरकारी स्कूल ने चलाई ‘एजुकेशन एयरलाइन’…
    • दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन
    • गोपालगंज :मस्‍ज‍िद में घुसकर इमाम की चाकू से गोदकर हत्‍या, ग्रामीणों ने नहीं उठने द‍िया शव…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»बांकीपुर में मतदान की गोपनीयता भंग! EVM पर वोट डालते VIDEO वायरल, 200 लोगों पर FIR की तैयारी
    मुख्य समाचार

    बांकीपुर में मतदान की गोपनीयता भंग! EVM पर वोट डालते VIDEO वायरल, 200 लोगों पर FIR की तैयारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। हालांकि, इस बार मतदान प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई। 2025 के विधानसभा चुनाव में जहां बांकीपुर सीट पर करीब 41 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं 2026 के उपचुनाव में यह आंकड़ा घटकर लगभग 35 प्रतिशत रह गया। इसी बीच मतदान के दौरान एक गंभीर चूक भी सामने आई है, जिसे लेकर चुनाव आयोग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में करीब 200 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

    EVM VIDEO वायरल, चुनाव आयोग सख्त

    सूत्रों के मुताबिक, मतदान के दौरान कई मतदाता मोबाइल फोन लेकर मतदान केंद्र के भीतर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने ईवीएम पर अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करते हुए वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इससे मतदान की गोपनीयता भंग होने का मामला सामने आया है। चुनाव आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल की मदद से ऐसे वीडियो की पहचान शुरू कर दी है। साथ ही वीडियो बनाने वाले मतदाताओं और उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड या प्रसारित करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो में मतदाता ईवीएम का बटन दबाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ वीडियो में लोग यह पूछते भी नजर आ रहे हैं कि किस प्रत्याशी को वोट देना है और किस नंबर का बटन दबाना है। चुनाव आयोग इन सभी वीडियो की जांच कर रहा है। इसके अलावा, उन वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है जिनमें कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि उन्हें मतदान करने से रोका गया या पर्ची नहीं दी गई।

    पहले भी दर्ज हो चुकी है FIR

    यह पहली बार नहीं है जब मतदान की गोपनीयता से जुड़ा ऐसा मामला सामने आया हो। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के दौरान भी ईवीएम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले सामने आए थे। उस समय संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई थी। निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार, मतदान केंद्र के भीतर ईवीएम की फोटो या वीडियो बनाना और उसे सोशल मीडिया पर साझा करना मतदान की गोपनीयता का उल्लंघन है तथा यह विभिन्न कानूनी प्रावधानों के तहत दंडनीय अपराध माना जाता है। ऐसे मामलों में पुलिस और चुनाव आयोग सख्त कार्रवाई करते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! CBI चार्जशीट में भी आत्महत्या का खुलासा

    August 17, 2026

    बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में भीषण आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

    August 17, 2026

    परिजनों के आरोप के बाद कब्र से निकाला गया निलोफर का शव…

    August 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.