Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महंगे फोन ने बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड…
    • मराठी फिल्म ‘बायंगी : पाळायची नाही टाळायची!’ का हुआ अनाउंसमेंट
    • पैर की अंगुली में चोट, साई सुदर्शन सीरीज से बाहर
    • सूर्यग्रहण 12 अगस्त को, इन तीन राशियों पर पड़ेगा असर
    • पाकिस्तान में Unknown Men का खौफ, खाना खाने के कुछ घंटों बाद मरा मिला लश्कर आतंकी
    • स्मार्ट मीटर बिजली कंपनियों को भेज रहा हेराफेरी की सूचना 
    • परिवार से छुपाकर चोरी के डर से खेत में 5 लाख गाड़कर भूला किसान, दीमक ने चबा डाले सारे नोट
    • संभल हिंसा: IB करेगा लुक आउट नोटिस जारी, मास्टरमाइंड शारिक साठा पर शिकंजा कसने की तैयारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»सुलह के नाम पर तलाकशुदा पत्नी को घर बुलाकर हत्या कर लाश जमीन में दफना दी
    क्राइम

    सुलह के नाम पर तलाकशुदा पत्नी को घर बुलाकर हत्या कर लाश जमीन में दफना दी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फाजिल्का : फाजिल्का के गांव जंडवाला मीरा सांगला से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आदमी पर अपनी तलाकशुदा पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। आरोप है कि पति ने तलाकशुदा पत्नी को सुलह के लिए अपने पास बुलाया और उसकी हत्या करके लाश जमीन में दफना दी। इसके बाद पुलिस ने मृतक महिला की लाश जमीन से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मृतक महिला सरोज के पिता भलवान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब 22 साल पहले फाजिल्का के गांव जंडवाला मीरा सांगला में गुरमीत सिंह से हुई थी, जिससे उनके 3 बच्चे हैं, जिनमें 2 शादीशुदा बेटियां और एक बेटा है। दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े के कारण करीब 2 साल पहले उनका तलाक हो गया था। तलाक के बाद भी उनकी बेटी गुरमीत सिंह के घर आती-जाती रहती थी। इसी वजह से गुरमीत सिंह ने सुलह के नाम पर उनकी बेटी को अपने घर बुलाया और खेतों में ले जाकर तेजधार हथियारों से हमला करके उसकी हत्या कर दी। किसी को पता न चले, इसलिए उसने मृतका की लाश को मिट्टी में दबाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मौके पर ही महिला की लाश बरामद कर ली।

    DSP बी.एस. रंधावा ने बताया कि मृतक महिला के पति को उस पर नाजायज संबंध होने का शक था, जिसके चलते उनका तलाक हो गया और महिला अपने माता-पिता के घर चली गई। इसके बाद वे एक-दूसरे से मिलते रहे। फिर गुरमीत सिंह ने सुलह के नाम पर अपनी पत्नी को बुलाया और बस स्टैंड से लाने का वीडियो भी बनाया और फिर इस वीडिसो को पत्नी की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया था, जिसमें गाना लगाया- याद तेरी बण गई सजणा वे साडे सीने च नासूर….।  इसके बाद उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मौके पर मौजूद बकरी चराने वाले ने महिला की चीखें सुनीं, जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या

    August 7, 2026

    बीच-बचाव करने पहुंची नाबालिग, पिता ने गुस्से  में खूंटे से पीट-पीटकर मार डाला

    August 7, 2026

    धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.