Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    • साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»घरों में पानी, सड़कें बनीं दरिया… देश के कई इलाकों में बारिश-बाढ़ से भारी तबाही
    BREKING NEWS

    घरों में पानी, सड़कें बनीं दरिया… देश के कई इलाकों में बारिश-बाढ़ से भारी तबाही

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली :

    देश में विभिन्‍न इलाकों में हो रही भारी बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर हैं. इसके चलते कई जगहों पर बाढ़ का कहर लोगों को परेशान कर रहा है. मॉनसून के दौरान जगह-जगह बारिश हो रही है और कई नदियां उफान पर हैं. कई जगहों पर दुकानों और मकानों में पानी भर गया है. इसके चलते बाढ़ के कारण बड़ी संख्‍या में लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्‍थानों पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है. उत्तर प्रदेश से राजस्‍थान तक नदियों के उफान और बाढ़ के कई वीडियो सामने आए हैं. आइए देखते हैं सोशल मीडिया पर छाए ऐसे ही 5 बड़े वीडियो.

    प्रयागराज में बाढ़ का पानी रिहाइशी इलाकों में पहुंच गया है. निचले इलाकों में मकानों के अंदर तक पानी पहुंच गया है. यहां पर गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मां-बाप अपने बच्‍चे को सिर पर रखकर के बाढ़ का पानी पार कर रहे हैं.

    मणिकर्णिका घाट डूबा, चिता जलाने की भी जगह नहीं 

    वाराणसी में भी बाढ़ का पानी शहर में घुस गया है. इसके कारण सड़कों पर वाहनों की रेलमपेल की जगह अब दूर-दूर तक पानी और नावें नजर आ रही हैं. यहां पर गंगा नदी ने खतरे के निशान के पार कर लिया है. मणिकर्णिका घाट डूब गया है और अब यहां पर चिता जलाने तक की जगह नहीं है.

    प्रयागराजा में सुरक्षित जगहों पर जा रहे लोग

    प्रयागराज में एनडीआरएफ की टीम ने जिम्‍मा संभाल लिया है और लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से सुरक्षित इलाकों में ले जाया जा रहा है. वहीं स्‍थानीय लोग अपने स्‍तर पर भी घरों से सामान को निकालकर के सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचा रहे हैं.

    राजस्‍थान में भी नदी के बहाव में बह गए दो लोग 

    राजस्‍थान में भी बारिश का कहर देखने को मिला है. यहां पर बाढ़ और बारिश के कारण जनजीवन अस्‍तव्‍यस्‍त हो गया है. टोंक जिले से एक परेशान करने वाली तस्‍वीर नजर आई है. यहां पर बनास नदी के बहाव में दो लोग बह गए, जिनकी तलाश की जा रही है. वहीं सिरोही में पर्यटकों से भरी बस पलट गई.

    पटना में भी डूबा कृष्‍णा घाट

    वहीं बिहार में भी भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर है. पटना में लगातार बारिश के बाद गंगा नदी का जलस्‍तर बढ़ गया है. इसके कारण कृष्‍णा घाट जलमग्‍न हो गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

    May 9, 2026

    स्नेह से लगाया गले,कौन हैं वो शख़्स जिनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर छुए पैर?

    May 9, 2026

    अवैध हथियार सप्लायर मेरठ से गिरफ्तार, दिल्ली क्राइम ब्रांच के चढ़ा हत्थे; केस दर्ज

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.