छत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी में होगी जल व्यवस्था में सुधार, 23 वार्डों में बिछेगी पाइपलाइन

रायपुर, गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निपटने के लिए रायपुर नगर निगम ने शहर में जल आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की तैयारी शुरू कर दी हैं। इसके तहत शहर के 23 वार्डों में नई पाइपलाइन बिछाने और पुरानी लाइनों की मरम्मत का काम किया जाएगा। साथ ही डगनिया, लाखेनगर के ईदगाहभाठा और डीडीनगर स्थित पानी टंकियों में नया वाल्व लगाकर उन्हें स्क्रावर लाइन से जोड़ा जाएगा, जिससे जल वितरण व्यवस्था अधिक सुचारू हो सकेगी। नगर निगम को कई वार्डों से पेयजल समस्या की शिकायतें मिल रही थीं। पार्षदों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों के आधार पर नगरीय प्रशासन विभाग ने इन कार्यों के लिए आवश्यक राशि की मंजेरी दे दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन विस्तार और वाल्व सिस्टम में सुधार से शहर के कई रहवासी इलाकों में पानी की आपूर्ति बेहतर होगी और गर्मी के दिनों में लोगों को राहत मिलेगी।

तीन पानी टंकियों में लगेगा नया वाल्व : नगर निगम शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए डगनिया, लाखेनगर के ईदगाभाठा और डीडीनगर स्थित पानी टंकियों में नया वाल्व लगाएगा। अभी इन टंकियों में तकनीकी समस्या के कारण मरम्मत के दौरान पूरी टंकी का पानी खाली करना पड़ता हैं, जिससे कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो जाती हैं। नया वाल्व सिस्टम लगने से पानी के प्रवाह को नियंतित्रत करना आसान होगा। इससे मरम्मत कार्य के दौरान भी पूरी तरह से सप्लाई बंद नहीं करनी पड़ेगी और नियमित जल आपूर्ति में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button