Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एनएसएस स्वयंसेविका दीपिका उड्डे को मुख्यमंत्री ने प्रदान किया राज्य स्तरीय एनएसएस पुरस्कार
    • थाड़पथरा में ग्रामीण एवं जनजातीय पर्यटन की जीवंत पाठशाला, 90 विद्यार्थियों ने जाना बैगा संस्कृति का वैभव
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
    • राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत 49.66 करोड़ के 50 कार्यों को मंजूरी
    • जाली नोट…’ मेरठ के Axis Bank चेस्ट में 4.63 लाख का फर्जीवाड़ा, केस दर्ज
    • GMADA के दफ्तर में चल रही ED की रेड, जब्त किए रिकॉर्ड
    • 4 महीने के बच्चे को सुलाने के लिए हनुमान चालीसा सुनाती है चीनी महिला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»भिलाई»‘हमारे पास नहीं है स्मार्टफोन, नहीं जान पाते ट्रेन का समय’ – 23 कुलियों की गुहार पर विधायक ने बांटे मोबाइल फोन
    भिलाई

    ‘हमारे पास नहीं है स्मार्टफोन, नहीं जान पाते ट्रेन का समय’ – 23 कुलियों की गुहार पर विधायक ने बांटे मोबाइल फोन

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    स्मार्टफोन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भिलाई: वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हो रहे श्रद्धालुओं को विदा करने भिलाई के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन शनिवार को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर भावुक क्षणों के साक्षी बने। वहां स्टेशन पर काम करने वाले कुलियों ने अपनी दशकों पुरानी समस्याएं विधायक के सामने रखीं, जिन पर विधायक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महज 30 मिनट में समाधान कर तालियों की गूंज बटोरी।

    स्टेशन की एकमात्र महिला कुली ने बताया कि यहां कार्यरत 23 कुली परिवार पीढ़ियों से यात्रियों की सेवा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें न पीएफ-पेंशन जैसी सुविधा मिलती है और न ही सरकारी चिकित्सा सहायता। स्मार्टफोन न होने के कारण वे ट्रेन की लोकेशन या रनिंग स्टेटस की जानकारी नहीं पा पाते, जिससे काम में दिक्कत होती है।

    महिला कुली की बात सुनते ही अन्य कुली भी वहां पहुंचे और अपनी समस्याएं साझा करने लगे। अधिकांश कुलियों के पास पुराने की-पैड फोन या 3जी मोबाइल हैं, जिसके कारण ट्रेन की सही जानकारी न मिलने से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है या ट्रेन छूट जाती है।

    विधायक ने तुरंत जवाहर नगर मार्केट व्यापारी संघ से संपर्क किया और 5जी स्मार्टफोन उपलब्ध कराने की अपील की। जनसहयोग से महज 30 मिनट में 23 स्मार्टफोन स्टेशन पहुंचा दिए गए। विधायक सेन के हाथों फोन पाकर कुलियों के चेहरे खिल उठे।

    इस मौके पर विधायक ने कुलियों को “वास्तविक श्रम की प्रतिमूर्ति” बताते हुए उन्हें दुर्घटना बीमा और निजी अस्पतालों में 40% छूट पर इलाज की सुविधा दिलाने का भरोसा भी दिया। साथ ही केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अन्य आवश्यकताओं के समाधान का भी वादा किया। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने वैष्णो देवी और स्वर्ण मंदिर दर्शन के लिए रवाना हो रहे जत्थे को गमछा पहनाकर विदाई दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    एनएसएस स्वयंसेविका दीपिका उड्डे को मुख्यमंत्री ने प्रदान किया राज्य स्तरीय एनएसएस पुरस्कार

    September 24, 2026

    थाड़पथरा में ग्रामीण एवं जनजातीय पर्यटन की जीवंत पाठशाला, 90 विद्यार्थियों ने जाना बैगा संस्कृति का वैभव

    September 24, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

    September 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.