Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान
    • आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
    • कृषि शिक्षा में भी हैं करियर, नवाचार और उद्यमिता के असीमित अवसर
    • प्रदेश में 48.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी के लक्ष्य के विरूद्ध 97 प्रतिशत बोनी पूर्ण
    • मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया
    • 4 साल की बेटी के सामने पत्नी से सेक्स, वीडियो बनाकर पोर्न वेबसाइट्स पर बेचता, गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»“हमारे पास हथियारों का भंडार है”, जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी धमकी
    अंतर्राष्ट्रीय

    “हमारे पास हथियारों का भंडार है”, जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी धमकी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ईरान के साथ जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नई धमकी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रूथ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अमेरिका के पास मध्यम और उससे ऊंचे स्तर के हथियारों का भंडार पहले से ज्यादा और बेहतर स्थिति में है। उन्हें बताया गया है कि इन हथियारों की सप्लाई लगभग असीमित है। उन्होंने कहा कि इन हथियारों के सहारे युद्ध लंबे समय तक और सफलतापूर्वक लड़े जा सकते हैं।

    हथियारों की अच्छी सप्लाई – ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि हमारे पास अभी हथियारों की अच्छी सप्लाई है, लेकिन हम उस स्तर पर नहीं पहुंचे हैं जहां हमें होना चाहिए। बहुत सारे उच्च गुणवत्ता वाले हथियार दूसरे देशों में रखे हुए हैं। बाइडेन ने अपना ज़्यादातर समय और अमेरिका का बहुत सारा पैसा यूक्रेन को दे दिया। 

    ‘सेना को किया मजबूत’

    ट्रंप ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति को सैकड़ों अरब डॉलर के हथियार और मदद दी, लेकिन उन हथियारों की भरपाई नहीं की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में सेना को मजबूत किया था और अब भी उसे मजबूत बना रहे हैं। उनके मुताबिक अमेरिका के पास पर्याप्त सैन्य भंडार है और वह बड़ी जीत के लिए तैयार है।

    अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि उसने मंगलवार सुबह बहरीन के शेख ईसा इलाके में स्थित एक अमेरिकी एयरबेस पर बड़ा ड्रोन और मिसाइल हमला किया। IRGC के अनुसार, इस हमले में एयरबेस की मुख्य कमांड और मुख्यालय इमारत को नष्ट कर दिया गया और ईंधन टैंकों में आग लगा दी गई। हालांकि, इस दावे पर बहरीन की ओर से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    विदेश मंत्री ने क्या कहा?

    ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के ईरान पर हमले संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया दी है। अराघची ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए कहा कि रुबियो ने वही स्वीकार किया है, जो हम पहले से जानते थे: अमेरिका ने इजरायल की ओर से अपनी पसंद की जंग में प्रवेश किया है। 

    उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी और ईरानी दोनों लोगों का खून बहने की जिम्मेदारी ‘इजरायल फर्स्टर्स’ पर है। अमेरिकी जनता इससे बेहतर की हकदार है और उन्हें अपना देश वापस लेना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ट्रंप की सख्ती, अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में रिकार्ड गिरावट

    August 25, 2026

    पाकिस्तान और ईरान के बीच तेहरान में हुई उच्चस्तरीय बातचीत, मोहसिन नकवी ने वार्ता को बताया रचनात्मक

    August 25, 2026

    13 साल अमेरिका में रहने के बाद भारत लौटी महिला ने बताया भारत लौटने का कारण

    August 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.