Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेक्टर 119 स्थित अरन्या सोसाइटी की 21वीं मंजिल पर बने एक फ्लैट में AC फटने से लगी भीषण आग…
    • नई दिल्ली के ख्याति प्राप्त कलाकारों की रामलीला, कस्तूरबा विद्यालय की बालिकाओं की मनमोहक प्रस्तुति और कवियों की ओजस्वी रचनाओं ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
    • आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ,पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने किया उद्घाटन…
    • झमाझम बारिश ने दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से दी राहत…ये बारिश मॉनसून वाली नहीं…
    • संत कबीर के आदर्शों पर चलकर समाज में समरसता और सेवा की भावना मजबूत होगी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • अपनी नाबालिग बेटी की सुरक्षा के शक में लिव-इन पार्टनर की बहन के साथ मिलकर हत्या …
    • 15 फीट ऊंची ओटी की खिड़की पर बैठा युवक:ट्रेन हादसे में दाहिना पैर गंवाया, पिता से कहासुनी के बाद उठाया कदम…
    • इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 29
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»दुनियाभर में ‘वेलकम टू द जंगल’ का कब्जा, 2 दिनों में बना दिया ये रिकॉर्ड
    मनोरंजन

    दुनियाभर में ‘वेलकम टू द जंगल’ का कब्जा, 2 दिनों में बना दिया ये रिकॉर्ड

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Welcome To The Jungle Worldwide Box office Collection: अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. इसे दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिला. शनिवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी 33% दर्ज की गई. वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया है. चलिए बताते हैं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में.

    ‘वेलकम टू द जंगल’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

    इसके साथ ही फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने दूसरे दिन वर्ल्डवाइड छप्परफाड़ कमाई की. ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 59.40 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म के ओवरसीज बिजनेस की बात की जाए तो मूवी ने जहां पहले दिन 4.70 करोड़ रुपये कमाए वहीं, दूसरे दिन शनिवार को 7 करोड़ का कलेक्शन किया.

    ‘वेलकम टू द जंगल’ का डे 2 इंडिया नेट कलेक्शन

    अब अगर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के इंडिया नेट कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने इंडिया में पहले दिन 19.40 करोड़ और दूसरे दिन शनिवार को 21.02 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके बाद इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन 40.42 करोड़ हो चुका है.

    ‘वेलकम टू द जंगल’ ने दूसरे दिन 8 फिल्मों को पछाड़ा (नेट कलेक्शन)

    फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने दूसरे दिन नेट कलेक्शन के मामले में बॉक्स ऑफिस पर करीब 8 फिल्मों को रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया. इसमें 2026 की ‘राजा शिवाजी’ (हिंदी में 3.40 करोड़), ‘ओ रोमियो’ (12.65), ‘चांद मेरा दिल’ (3.75 करोड़), ‘पति पत्नी और वो दो’ (12.33 करोड़), ‘पेद्दी’ (2.25 करोड़), ‘है जवानी तो इश्क होना है’ (7.75 करोड़), ‘मैं वापस आऊंगा’ (1.85 करोड़) और ‘कॉकटेल 2’ (16.25 करोड़) जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है.

    ‘वेलकम टू द जंगल’ के बारे में

    बहरहाल, अगर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के बारे में बात की जाए तो बॉलीवुड की हिट फ्रेंचाइजी ‘वेलकम’ की तीसरी किस्त है. इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ ही जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. इसमें एक 2000 करोड़ी फेक फिल्म के निर्माण की कहानी देखने के लिए मिलती है, जिसमें ट्विस्ट और टर्न्स खूब देखने के लिए मिलते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘आवारापन 2’ का पहला टीजर हुआ रिलीज, रोमांटिक अंदाज में पर्दे पर लौटे इमरान हाशमी

    June 29, 2026

    समय रैना के साथ काम करने पर ट्रोल हुए मुकेश खन्ना, लोगो ने क्लास लगते हुए कहा-‘बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपया’

    June 22, 2026

    वर्ड ऑफ माउथ ने बदली ‘मैं वापस आऊंगा’ की किस्मत, इम्तियाज अली ने जताई खुशी

    June 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.