Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुल्‍हन के प‍िता ने की हैवान‍ियत:शादी के बाद हलवाई ने बकाया 2 लाख रुपये पेमेंट मांगा तो ग्राइंडर से काटे हाथ…
    • विकसित भारत के आधार स्तंभ हैं युवा : मंत्री श्री टंकराम वर्मा
    • आज का राशिफल :रवि योग और सिंह राशि में चंद्रमा के संचरण के कारण कई राशियों के लिए भाग्यशाली दिन
    • उम्मीद की नई किरण:आदिवासी महिला बुधरी के लिए संजीवनी बना मेगा सुपर स्पेशलिटी हेल्थ कैंप…
    • सड़क पर रात में सैर करने निकला विशालकाय अजगर, देखते ही राहगीरों की अटकी सांसें…
    • राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भाजपा का दामन थामते हुए आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप
    • बेटी की शादी की कार्ड बांटने निकले शिक्षक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत…
    • त्वचा ,दिल और किडनी सभी पर अटैक करती है गर्मी…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, April 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»क्या कहता है दलबदल कानून, क्या सांसद पद पर अभी भी बने रहेंगे राघव
    राजनीति

    क्या कहता है दलबदल कानून, क्या सांसद पद पर अभी भी बने रहेंगे राघव

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नेशनल डेस्क: राघव चड्डा के Aap से इस्तीफे के बाद संवैधानिक विशेषज्ञों और राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। बड़े नेता राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भाजपा में जाने का मन बना लिया है। दावा किया जा रहा है कि हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल जैसे बड़े नामों सहित दो-तिहाई सांसद इस पाला-बदल का हिस्सा हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ये नेता अपनी राज्यसभा सदस्यता बचा पाएंगे या उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा?

    जानते हैं क्या है दलबदल विरोधी कानून?

    भारतीय संविधान की 10वीं अनुसूची (52वां संशोधन, 1985) के तहत सांसदों और विधायकों के पाला बदलने को लेकर कड़े नियम बनाए गए हैं। आइए समझते हैं कि इस मामले में कानून क्या कहता है:

    1. स्वेच्छा से सदस्यता छोड़ना 

    कानून के मुताबिक, यदि कोई निर्वाचित सांसद खुद अपनी पार्टी की सदस्यता छोड़ता है या किसी दूसरी पार्टी का दामन थामता है, तो वह सदन की सदस्यता के लिए अयोग्य हो जाता है। इस्तीफा न देने की स्थिति में भी, दूसरी पार्टी ज्वाइन करना ‘स्वेच्छा से सदस्यता छोड़ना’ ही माना जाता है।

    2. ‘मर्जर’ (विलय) की अनिवार्य शर्त

    इस कानून से बचने का एकमात्र कानूनी रास्ता ‘विलय’ है। इस शर्त के अनुसार यदि किसी पार्टी के कम से कम दो-तिहाई (66%) सदस्य एक साथ मिलकर किसी दूसरी पार्टी में शामिल होते हैं, तो उन पर दलबदल कानून लागू नहीं होता।

    AAP का गणित: राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के कुल 10 सांसद हैं। कानून से बचने के लिए राघव चड्ढा को कम से कम 7 सांसदों (10 का 2/3) का लिखित समर्थन दिखाना होगा। यदि संख्या 7 से कम रहती है, तो सभी की सदस्यता जा सकती है।

    3.  किसका होगा आखिरी फैसला?

    दलबदल के मामलों में अंतिम फैसला लेने का अधिकार राज्यसभा के सभापति (उप-राष्ट्रपति) के पास होता है। शिकायत मिलने पर सभापति मामले की जांच करते हैं और अयोग्यता पर अपना निर्णय सुनाते हैं। हालांकि, सभापति के फैसले की न्यायिक समीक्षा (Judicial Review) सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट में की जा सकती है।

    अयोग्यता की मुख्य स्थितियां

    • अपनी मूल पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र देना।
    • सदन में पार्टी के ‘व्हिप’ (आदेश) के खिलाफ मतदान करना या वोटिंग से अनुपस्थित रहना।
    • कोई निर्दलीय सदस्य यदि जीतने के बाद किसी राजनीतिक दल में शामिल हो जाए।

    क्या अयोग्य होने के बाद दोबारा चुनाव लड़ सकते हैं?

    यदि सभापति किसी सांसद को अयोग्य घोषित कर देते हैं, तो उसकी सीट खाली हो जाती है। वह व्यक्ति उस विशेष कार्यकाल के लिए सदन का सदस्य नहीं रहता। हालांकि, वह खाली हुई सीट पर होने वाले उपचुनाव में दोबारा उम्मीदवार बन सकता है, लेकिन उसे नए सिरे से जनता या विधायकों का विश्वास जीतना होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भाजपा का दामन थामते हुए आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

    April 26, 2026

    BJP में शामिल होते ही स्वाति मालीवाल बोलीं

    April 25, 2026

    राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल संकट के अफवाहों से बचने, की अपील…

    April 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.