Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गन्ने में सफेद मक्खी के प्रकोप पर वैज्ञानिकों की सलाह: कीट नियंत्रण के लिए मौसम साफ होने पर करें छिड़काव
    • सोयाबीन बोनी के लिए कृषि विश्वविद्यालय की गाइडलाइन: कतार बोनी और बीजोपचार से बढ़ेगी पैदावार
    • छत्तीसगढ़:चलती स्कूल वैन का खुला गेट, सड़क पर गिरा मासूम, CCTV में कैद हुई घटना…
    • उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में नगर निगम ने अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई शुरू…
    • PG में घुसकर छात्रा की चाकू मारकर हत्या, बेमेतरा से पढ़ाई करने आई थी भिलाई…
    •  मेडिकल स्टोर पर नहीं चलेगी मनमानी,12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं की बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक्री पर रोक, केंद्र सरकार ने बदले ड्रग्स रूल्स 1945
    • जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»घर की सजावट के लिए नकली फूलों और पौधों का इस्तेमाल सही या गलत? क्या कहता है वास्तु शास्त्र
    धर्म आस्था

    घर की सजावट के लिए नकली फूलों और पौधों का इस्तेमाल सही या गलत? क्या कहता है वास्तु शास्त्र

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कई लोग घरों में सजावट के लिए नकली फूलों और पौधों का उपयोग करते हैं. उन्हें यह नहीं पता होता कि घर में लगे पौधे ऊर्जा को प्रभावित करते हैं. यह प्रभाव शुभ और अशुभ, दोनों हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नकली फूलों और पौधों को लगाना सही है या नहीं.

     घर सजाना आमतौर पर हर किसी को पसंद होता है. कहा जाता है कि जब घर साफ और सजा हुआ रहता है, तो मन प्रसन्न रहता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. यह न केवल घर को देखने में सुंदर बनाता है, बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति पर अच्छा प्रभाव डालता है. घर को सजाने के लिए जिन चीजों का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है, उनमें फूल और तरह-तरह के पौधे शामिल हैं. ये पौधे घर में सुगंध फैलाते हैं और देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं. लेकिन आज के समय में कई लोग असली पौधों को छोड़कर घर में नकली पौधे लगाने लगे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या घर में नकली फूल और पौधे लगाना सही है, या इससे वास्तु दोष लग सकता है? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब.

    घर में नकली फूल और पौधे लगाना सही या गलत?

    • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में नकली फूलों और पौधों को लगाना शुभ नहीं माना जाता. नकली फूलों और पौधों में जीवन नहीं होता, इसलिए ये घर में डेड एनर्जी को आकर्षित करते हैं. इसके अलावा, इन पर जल्दी धूल और गंदगी जम जाती है, जिससे नकारात्मकता बढ़ती है.
    • इसका असर घर के रिश्तों और पारिवारिक माहौल पर भी पड़ता है. घर के सदस्यों के बीच तनाव और मतभेद बढ़ सकते हैं, जिससे रिश्तों में दूरियां आने की संभावना रहती है. साथ ही, नकली पौधे घर की शुद्धता और पवित्रता पर भी अशुभ प्रभाव डालते हैं और जीवन में आलस्य बढ़ाने का कारण बनते हैं.

    घर में लगाएं असली फूल और पौधे

    • फूल और पौधे जीवन के प्रतीक होते हैं. ये न केवल घर में सुगंध फैलाते हैं, बल्कि आसपास के वातावरण को भी पवित्र और शुद्ध बनाए रखते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो लोग अपने घर को सजाने के लिए असली फूलों और पौधों का उपयोग करते हैं, उनके घर में सुख-शांति बनी रहती है.
    • असली पौधों से घर की ऊर्जा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, रिश्तों में मजबूती और मधुरता आती है, और मानसिक रूप से शांति व सुकून मिलता है. कहा जाता है कि ताजे फूलों और हरे-भरे पौधों को रोज देखने से मन में अच्छे और सकारात्मक विचार आते हैं, जिससे व्यक्ति पॉजिटिव और एक्टिव बना रहता है.

    (यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. )

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कुंडली के 4 शुभ राजयोग दिलाते हैं धन, मान-सम्मान और सफलता

    July 10, 2026

    चातुर्मास में 4 महीने कहां सोते हैं भगवान विष्णु? किस दिन खुलती है उनकी नींद

    July 10, 2026

    भौमवती अमावस्या 2026: पितृ और कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए करें ये 3 आसान उपाय

    July 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.