Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»कनाडा में 21 साल की भारतीय छात्रा की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 17 अप्रैल को क्या हुआ था?
    क्राइम

    कनाडा में 21 साल की भारतीय छात्रा की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 17 अप्रैल को क्या हुआ था?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कनाडा में 21 वर्षीय भारतीय छात्र हरसिमरत रंधावा की गोली मारकर हत्या करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर फर्स्ट-डिग्री हत्या का आरोप लगाया गया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यवाहक डेट-सार्जेंट डेरिल रीड ने कहा कि हैमिल्टन पुलिस ने मंगलवार को ओंटारियो के नियाग्रा फॉल्स में 32 वर्षीय जेरडाइन फोस्टर को गिरफ्तार किया और उस पर हत्या के प्रयास के तीन आरोप भी लगाए.

    हरसिमरत रंधावा मोहॉक कॉलेज में फिजियोथेरेपी कोर्स कर रही थी और सेकेंड ईयर की छात्रा थी. उसे 17 अप्रैल को गोली लगी जब अपर जेम्स स्ट्रीट और साउथ बेंड रोड के चौराहे पर वह एक बस स्टॉप के पास खड़ी थी. उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया. कथित तौर पर भारतीय छात्रा बस से उतरी थी और सड़क पार करने का इंतजार कर रही थी और तभी गोली उसे लगी. गोली उसे नहीं मारी गई थी बल्कि दो गैंग के बीच शूटआउट हुआ और गलती हरसिमरत को लग गई.

    चार कारों में कम से कम सात लोगों के बीच यह गोलीबारी हुई. रिपोर्ट में कहा गया है कि कारों के बीच गोलीबारी हुई और इसमें कम से कम दो बंदूकों का इस्तेमाल किया गया. रिपोर्ट में गुरुवार को रीड के हवाले से कहा गया है, “हरसिमरत एक निर्दोष दर्शक थी, वह स्थानीय जिम से घर जाने की कोशिश कर रही थी जब उस पर हमला किया गया और उसकी हत्या कर दी गई. मामले में कोई अन्य गिरफ्तारी नहीं हुई है.

    रीड ने कहा, “जांच अभी भी जारी है और हम इस मौत में शामिल सभी लोगों की पहचान करने, उनका पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे.” उन्होंने कहा कि फॉस्टर, जिसका हैमिल्टन, हॉल्टन और नियाग्रा क्षेत्रों से संबंध है और किराये के घर में रहता था, पुलिस को पहले से उसके बारे में जानकारी थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…

    September 19, 2026

    मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट

    September 18, 2026

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.