Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गन्ने में सफेद मक्खी के प्रकोप पर वैज्ञानिकों की सलाह: कीट नियंत्रण के लिए मौसम साफ होने पर करें छिड़काव
    • सोयाबीन बोनी के लिए कृषि विश्वविद्यालय की गाइडलाइन: कतार बोनी और बीजोपचार से बढ़ेगी पैदावार
    • छत्तीसगढ़:चलती स्कूल वैन का खुला गेट, सड़क पर गिरा मासूम, CCTV में कैद हुई घटना…
    • उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में नगर निगम ने अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई शुरू…
    • PG में घुसकर छात्रा की चाकू मारकर हत्या, बेमेतरा से पढ़ाई करने आई थी भिलाई…
    •  मेडिकल स्टोर पर नहीं चलेगी मनमानी,12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं की बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक्री पर रोक, केंद्र सरकार ने बदले ड्रग्स रूल्स 1945
    • जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में क्या खास, कितना किराया, कब चलेगी, क्या-क्या सुविधा ?
    राष्ट्रीय

    देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में क्या खास, कितना किराया, कब चलेगी, क्या-क्या सुविधा ?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत की पहली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन का आज ऐलान हो गया. रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि इस ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. संभावना है कि 17 या 18 जनवरी को पीएम मोदी इसे हरी झंडी दिखाएं. हाल ही में स्वदेशी तकनीक से बनी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का अंतिम हाई-स्पीड ट्रायल सफल रहा है. यह ट्रायल कोटा-नागदा सेक्शन पर हुआ,जहां ट्रेन ने 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की. यह परीक्षण रेलवे सुरक्षा आयुक्त की निगरानी में किया गया था. यह ट्रेन कुल 16 कोच की होगी. इसमें 11 थर्ड एसी, 4 सेकंड एसी और 1 फर्स्ट एसी कोच शामिल हैं. ट्रेन में कुल 823 यात्री सफर कर सकेंगे. वंदे भारत स्लीपर एक सेमी हाई-स्पीड ट्रेन है, जिसकी डिजाइन स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है. यात्रियों के लिए इसमें आरामदायक और मुलायम बर्थ, कोचों के बीच ऑटोमैटिक दरवाजे और वेस्टीब्यूल, बेहतर सस्पेंशन और कम शोर की सुविधा दी गई है, जिससे सफर ज्यादा आरामदायक होगा.

    सुरक्षा के लिए ट्रेन में कवच सुरक्षा प्रणाली और इमरजेंसी टॉक-बैक सिस्टम मौजूद है. साफ-सफाई के लिए डिसइन्फेक्टेंट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. लोको पायलट के लिए आधुनिक कंट्रोल और सेफ्टी सिस्टम वाला एडवांस ड्राइवर केबिन दिया गया है. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का बाहरी लुक आकर्षक और एरोडायनामिक है और इसमें ऑटोमैटिक बाहरी दरवाजे भी हैं. खास बात यह है कि गुवाहाटी से चलने वाली ट्रेन में असमी भोजन, जबकि कोलकाता से चलने वाली ट्रेन में बंगाली भोजन यात्रियों को मिलेगा. ट्रेन में जिस तरह की फैसिलिटी है, उसके हिसाब से किराया भी ठीक-ठाक लग रहा है.

    क्या होगा किराया? (गुवाहाटी–कोलकाता): थर्ड एसी: रुपये 2300, सेकंड एसी: रुपये 3000, फर्स्ट एसी: रुपये 3600. रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के मुताबिक, अगले 6 महीनों में 8 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें और साल के अंत तक कुल 12 ट्रेनें शुरू की जाएंगी. सरकार का कहना है कि साल 2026 रेलवे रिफॉर्म का साल होगा और आने वाले दिनों में यात्रियों को आधुनिक ट्रेनों की झलक लगातार देखने को मिलेगी. इस वंदेभारत स्लीपर ट्रेन से पूर्वोत्तर के राज्यों खासकर असम और पश्चिम बंगाल को काफी फायदा मिलेगा. चुनावी लिहाज से देखें तो बंगाल को यह बड़ा तोहफा मिला है. ट्रेन में थर्ड एसी के ज्यादा कोच होंगे ताकि आम यात्री आसानी से टिकट पा सकें. रेलवे ने तैयारी पूरी कर ली है और टिकट बुकिंग जल्द शुरू होगी. अभी जैसे ही लॉन्चिंग की तारीख फिक्स हो जाएगी, बुकिंग भी शुरू हो जाएगी. जनवरी में ट्रेन शुरू होने से नए साल की शुरुआत शानदार होगी. मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है कि अगले 6 महीने में 8 वंदेभारत स्लीपर ट्रेनें पटरियों पर दौड़ती दिखेंगी. साल के आखिरी तक 12 ट्रेनें चलने लगेंगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

     मेडिकल स्टोर पर नहीं चलेगी मनमानी,12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं की बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक्री पर रोक, केंद्र सरकार ने बदले ड्रग्स रूल्स 1945

    July 10, 2026

    “अलगाववाद का एजेंडा नहीं चलेगा”, जम्मू-कश्मीर में पूर्ण राज्य की मांग पर भाजपा का हमला

    July 10, 2026

    ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, कहा- ‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’

    July 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.