Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»सावन में कब है नाग पंचमी ? काल सर्प दोष से मुक्ति का विशेष दिन, ढाई घंटे का है पूजा मुहूर्त
    धर्म आस्था

    सावन में कब है नाग पंचमी ? काल सर्प दोष से मुक्ति का विशेष दिन, ढाई घंटे का है पूजा मुहूर्त

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Nag Panchami kab hai 2026 Date: सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है. इस दिन नाग देवता की पूजा करते हैं और काल सर्प दोष से मुक्ति का यह विशेष दिन होता है. इस साल नाग पंचमी पर पूजा के लिए केवल ढाई घंटे का शुभ मुहूर्त है. जिन लोगों की कुंडली में काल सर्प दोष है, वे लोग नाग पंचमी पर ज्योतिष उपाय करके लाभ पा सकते हैं. नाग पंचमी के दिन रवि योग और शुभ योग बनने वाले है. आइए जानते हैं कि नाग पंचमी कब है?

    2026 में नाग पंचमी कब है?

    हिंदू कैलेंडर के अनुसार, नाग पंचमी के लिए जरूरी सावन शुक्ल पंचमी तिथि का प्रारंभ 16 अगस्त को शाम 4 बजकर 52 मिनट पर होने वाला है. यह ति​थि 17 अगस्त को शाम 5 बजे तक मान्य रहेगी. उदयातिथि के आधार पर नाग पंचमी का पर्व 17 अगस्त को मनाया जाएगा. वहीं सावन 30 जुलाई से शुरू हो रहा है. 

    नाग पंचमी 2026 मुहूर्त

    17 अगस्त को नाग पंचमी के दिन पूजा के लिए आपको 2 घंटे 37 मिनट का शुभ मुहूर्त प्राप्त होगा. आप उस दिन सुबह में 5 बजकर 51 मिनट से सुबह 8 बजकर 29 मिनट के बीच नाग देवता की पूजा कर सकते हैं.

    नाग पंचमी पर ब्रह्म मुहूर्त प्रात:काल में 04:24 ए एम से लेकर 05:08 ए एम तक है. वहीं दिन का शुभ समय यानि अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 59 ए एम से दोपहर 12 बजकर 51 पी एम तक रहेगा.

    नाग पंचमी की पूजा के समय अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त भी बना है. जो सुबह में 05 बजकर 51 मिनट से सुबह 07 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. हालांकि उस दिन शुभ-उत्तम मुहूर्त सुबह 09 बजकर 08 मिनट से सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगा.

    काल सर्प दोष निवारण समय

    नाग पंचमी को आप काल सर्प दोष निवारण के लिए पूजा मुहूर्त का उपयोग कर सकते हैं. लेकिन उस दिन राहुकाल में भगवान शिव की पूजा करने से भी काल सर्प दोष से शांति मिल सकती है. नाग पंचमी पर राहुकाल सुबह में 07 बजकर 30 मिनट से सुबह 09 बजकर 08 मिनट तक रहेगा.

    नाग पंचमी पर बनेगा रवि योग

    नाग पंचमी के अवसर पर रवि योग बनने वाला है. उस दिन रवि योग सुबह में 05 बजकर 51 मिनट से बनेगा और सुबह 08 बजकर 04 मिनट तक रहेगा. इस बार नाग पंचमी पूजा का मुहूर्त भी रवि योग में ही है. रवि योग में सभी प्रकार के दोष मिट जाते हैं.

    नाग पंचमी का महत्व

    सावन माह में नाग पंचमी पर नागों की पूजा करते हैं, इससे सर्प भय से मुक्ति मिलती है. लोगों की मान्यताएं हैं कि नाग पंचमी पर सर्प पूजा करने से नजर दोष नहीं लगता है. उन लोगों को सांप काटने का भय नहीं ​रहता है. यह पर्व सावन में आता है, सावन शिव का प्रिय माह है और सांप भी उनके प्रिय हैं. ऐसी मान्यता है कि सावन में नागों की पूजा करने से शिव कृपा प्राप्त होती है. नागों के राजा वासुकी भगवान शिव के गले का हार हैं.

    (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कल मनाई जाएगी राधा अष्टमी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

    September 18, 2026

    विश्वकर्मा पूजा कब है, 17 या 18 सितंबर? जानें सही तारीख, मुहूर्त, शुभ योग

    September 16, 2026

    सोमवार को गणेश चतुर्थी, गणपति को कितने दिन घर में रखना चाहिए? जानें डेढ़, 3, 5, 7 या 10 दिन की परंपरा

    September 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.