Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»प्रियंका गांधी ने PM मोदी के साथ चाय पी तो भड़की CPM, बताया- अच्छा क्यों नहीं लगा
    राष्ट्रीय

    प्रियंका गांधी ने PM मोदी के साथ चाय पी तो भड़की CPM, बताया- अच्छा क्यों नहीं लगा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: हाल ही में संसद के शीतकालीन सत्र खत्म होने पर एक शिष्टाचार बैठक में कांग्रेस एमपी प्रियंका गांधी वाड्रा अन्य विपक्षी सांसदों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चाय पर चर्चा में शामिल हुईं। स्पीकर ओम बिरला के बुलावे पर हुई इस बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों ने बहुत ही हल्के-फुल्के अंदाज में मुलाकात की, जिसमें जोरदार ठहाके भी लगे। लेकिन, इंडी गठबंधन में कांग्रेस की सहयोगी सीपीएम को प्रियंका का यह रवैया बिल्कुल पसंद नहीं आया और पार्टी सांसद जॉन ब्रिटास ने आरोप लगाया है कि इससे गलत संदेश गया है।

    सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटासने संसद के शीतकालीन सत्र से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के गायब रहने और पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पीएम मोदी के साथ चाय पे चर्चा की कड़ी आलोचना की है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए ब्रिटास ने कहा कि सत्र के तुरंत बाद प्रियंका का लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की ओर से बुलाई गई बैठक में जाने से लोगों में ‘गलत संदेश गया है’,क्योंकि कुछ ही घंटे पहले बीजेपी ने मनरेगा पर ‘बुलडोजर’ चलाया था।

    सीपीएम एमपी का कहना है कि ‘हमारे जैसे लोगों के लिए यह चिंता का मामला है…प्रियंका गांधी और अन्य लोगों को प्रधानमंत्री के साथ चाय पार्टी में बैठे देखना हमारे लिए अच्छा सीन नहीं था।’ उन्होंने कहा,’हमें उम्मीद थी कि उनमें बेहतर समझदारी होगी। मैं आपको यह भी बता दूं कि तुलनात्मक रूप से मामूली मुद्दों के लिए, हम ऐसी चाय पार्टियों से दूर रहे..।’ उनका कहना है, ‘प्रधानमंत्री के साथ प्रियंका गांधी का चाय पीते हुए ऐसा नजारा… महात्मा गांधी पर बुलडोजर चलाने (महात्मा गांधी के नाम वाली मनरेगा योजना में बदलाव करने) के कुछ ही घंटों बाद, यह न सिर्फ एक दुखद सीन था, बल्कि इसने देश के लोगों को एक गलत संदेश भी दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मोदी सरकार में मंत्री का CM डीके पर बड़ा अटैक

    July 11, 2026

    ‘न्यूजीलैंड में 25 साल पहले गिफ्ट में मिला मफलर आज भी मेरे पास’ : पीएम मोदी

    July 11, 2026

    हिंद महासागर में बढ़ेगी ताकत, INS महेंद्रगिरि आज नौसेना में होगा शामिल, जाने क्या है इसकी खासियत?

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.