Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    • 17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…
    • प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
    • मुंगेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों संग प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’
    • BREAKING : CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए साक्षात्कार
    • लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
    • मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»शोर-शराबा करने से रोका तो करदी हत्या, तीसरी मंजिल तक पीछा किया और जमकर पीटा, 7 गिरफ्तार
    क्राइम

    शोर-शराबा करने से रोका तो करदी हत्या, तीसरी मंजिल तक पीछा किया और जमकर पीटा, 7 गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सनलाइट कॉलोनी इलाके के किलोकरी गांव में देर रात शोर-शराबा करने का विरोध करने पर 54 वर्षीय मणिपुरी गिटारिस्ट और म्यूजिक टीचर विक्रम सिंह चोंगथम की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उन्हें उनके ही घर की तीसरी मंजिल पर घेरकर लात-घूंसों से तब तक मारा जब तक वह बेहोश नहीं हो गए। इलाज के दौरान अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कारवाई करते हुए मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 1 नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।

    कचरा फेंकने नीचे उतरे थे विक्रम, ढाबा कर्मचारियों से हुई बहस

    विक्रम सिंह पिछले 17 सालों से दिल्ली में रहकर बच्चों को गिटार सिखाते थे। वह अपनी पत्नी और 20 साल के बेटे के साथ किलोकरी में तीसरी मंजिल पर किराए का फ्लैट लेकर रहते थे। रविवार रात करीब 11:30 बजे वह घर से नीचे कचरा डालने गए थे। वहां पास ही स्थित दो ढाबों के कर्मचारी जोर-जोर से चिल्ला रहे थे और हंगामा कर रहे थे। जब विक्रम ने उन्हें देर रात शोर मचाने से मना किया, तो आरोपी उनसे उलझ गए और विवाद बढ़ गया।

    तीसरी मंजिल तक पीछा किया और जमकर पीटा

    बहस बढ़ने के बाद जब विक्रम जान बचाकर अपने फ्लैट की ओर भागे, तो आरोपियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। आठों आरोपियों ने उनका पीछा किया और तीसरी मंजिल तक पहुंच गए। उन्होंने घर के बाहर गलियारे में ही विक्रम को पकड़ लिया और उन पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। हमला करने के बाद सभी आरोपी वहां से भाग गए। परिजन विक्रम को लहूलुहान हालत में ओखला के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    CCTV की मदद से 7 गिरफ्तार व 1 नाबालिग डिटेन

    घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज, तकनीकी निगरानी और स्थानीय मुखबिरों की मदद से 8 आरोपियों की पहचान कर ली गई। पकड़े गए आरोपियों में भारत कुमार, प्रमोद, रमजान खान, विजय, दीपांशु, मोहन विश्वकर्मा और मन्नू शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर आसपास के ढाबों और पिज्जा कियोस्क में डिलीवरी या पैकेजिंग का काम करते हैं। पुलिस ने हत्या की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

    घटना से लोगों में गुस्सा, कैंडल मार्च निकाला

    इस दुखद घटना के बाद दिल्ली में रहने वाले पूर्वोत्तर के लोगों में काफी गुस्सा है। सोमवार शाम किलोकरी गांव में लगभग 100 लोग इकट्ठा हुए और विक्रम सिंह के लिए न्याय की मांग करते हुए कैंडल मार्च निकाला। मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक व्यक्त करते हुए दिल्ली पुलिस से मामले में सख्त और तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…

    September 18, 2026

    “रिहाई के बदले लाखों की फिरौती “… जानिए विदेश में नौकरी के नाम पर पंजाब के युवाओं को बंधक बनाने वाला ‘खान बाबा’ कौन?

    September 16, 2026

    जयपुर सेंट्रल पार्क से CA का अपहरण, मर्सिडीज पलटने पर बची जान

    September 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.