Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्यपाल श्री डेका ने न्यायाधिपति श्री कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ
    • राज्यपाल ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में कन्या छात्रावास, मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का किया शुभारंभ
    • डिजिटल क्रांति की राह पर सारंगढ़-बिलाईगढ़,तकनीक से बदली खेती की तस्वीर, डिजिटल क्रॉप सर्वे में रचा इतिहास
    • सुशासन एवं स्वप्रगटीकरण की दिशा में अभिनव पहल का एक वर्ष पूर्ण, जानकारी सबकी, निगरानी सबकी
    • आत्मनिर्भरता की नई मिसाल- खेतों से मशरूम उत्पादन तक मिथिला दीदी ने लिखी सफलता की नई कहानी
    • श्रद्धा से लेकर कृति तक: बिजनेस में भी बॉस हैं ये 10 सितारे; हर दिन छापते हैं करोड़ों! किसका ब्रांड है सबसे कीमती?
    • हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना
    • पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को मंजूरी दी तो 5% तक गिरे शुगर कंपनियों के शेयर
    व्यापार

    सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को मंजूरी दी तो 5% तक गिरे शुगर कंपनियों के शेयर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चीनी की कीमतों में तेजी पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने 31 अक्टूबर तक 10 लाख मीट्रिक टन चीनी के ड्यूटी फ्री आयात की मंजूरी दे दी है। इस फैसले का असर शेयर बाजार में शुगर कंपनियों के शेयरों पर दिखा और शुक्रवार को शुरुआती ट्रेडिंग में कई शेयरों में तेज गिरावट आ गई। चीनी की खुदरा कीमतें करीब 70 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई हैं।

    सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर डालमिया भारत शुगर (Dalmia Bharat Sugar) का शेयर सबसे ज्यादा टूटा। यह 5.47 फीसदी गिरकर 480.30 रुपये पर आ गया। द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज (Dwarikesh Sugar Industries) में 4.32 फीसदी की गिरावट देखने को मिली, जिससे शेयर 52.99 रुपये पर आ गया। वहीं, बलरामपुर चीनी मिल्स (Balrampur Chini Mills) का शेयर 4.15 फीसदी गिरकर 735.25 रुपये पर और त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज (Triveni Engineering & Industries) का शेयर 3.82 फीसदी की गिरावट के साथ 288.60 रुपये पर ट्रेड करता दिखा।

    इन शुगर शेयरों में भी आई गिरावट

    अन्य चीनी कंपनियों के शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला। उत्तम शुगर मिल्स का शेयर 3.07 फीसदी गिरकर 325.90 रुपये रह गया। EID Parry के शेयर में 2.22 फीसदी की गिरावट रही और यह 792.30 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। धामपुर शुगर मिल्स का शेयर भी 1.99 फीसदी गिरकर 185.99 रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह अवध शुगर एंड एनर्जी का शेयर 1.53 फीसदी गिरकर 802.20 रुपये पर, बजाज हिंदुस्तान शुगर 1.41 फीसदी गिरकर 23 रुपये पर और श्री रेणुका शुगर्स का शेयर 1.03 फीसदी गिरकर 25.86 रुपये रह गया।

    सरकार ने क्यों लिया ड्यूटी फ्री चीनी आयात का फैसला?

    सरकार का मकसद घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ाना और बढ़ती कीमतों को काबू में करना है। भारत आमतौर पर चीनी के आयात पर 100 फीसदी शुल्क लगाता है, लेकिन इस बार 10 लाख मीट्रिक टन चीनी को बिना शुल्क आयात करने की अनुमति दी गई है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब घरेलू बाजार में चीनी की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। उत्पादन में कमी और सप्लाई पर दबाव के चलते पिछले दो महीनों में चीनी के दाम करीब 40 फीसदी तक बढ़ चुके हैं। करीब एक दशक बाद भारत ने चीनी के बड़े पैमाने पर आयात का रास्ता खोला है। सरकार की कोशिश है कि बाजार में अतिरिक्त सप्लाई आए और कीमतों पर तेजी पर ब्रेक लगे।

    सरकार ने लगाई है स्टॉक लिमिट

    चीनी की कीमतों को काबू करने के लिए सरकार ने इस सप्ताह एक और कदम उठाया था। बड़े उपभोक्ताओं के लिए स्टॉक रखने की सीमा सख्त कर दी गई है। जिन डीलरों की मासिक खपत 10 मीट्रिक टन से ज्यादा है, उन्हें अब अधिकतम 15 दिनों की खपत के बराबर ही स्टॉक रखने की अनुमति होगी। यह नियम 1 सितंबर से 30 नवंबर तक लागू रहेगा।

    चीनी कंपनियों की कमाई पर पड़ सकता है असर

    सेबी रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार डॉ रवि सिंह के अनुसार, सरकार द्वारा ड्यूटी फ्री चीनी आयात को अनुमति देने से घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ सकती है। अगर सप्लाई बढ़ती है तो कीमतों पर दबाव आना तय माना जा रहा है। इसका सीधा असर चीनी कंपनियों की बिक्री कीमत और मुनाफे पर पड़ सकता है। यही वजह है कि निवेशकों ने शुगर शेयरों में मुनाफावसूली शुरू कर दी। हालांकि, वैश्विक बाजार में तस्वीर कुछ अलग रही। भारत के अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोबारा सक्रिय होने की खबर के बाद लंदन में व्हाइट शुगर फ्यूचर्स और न्यूयॉर्क में रॉ शुगर फ्यूचर्स में करीब 4 फीसदी तक तेजी देखने को मिली। भारत का आयात बढ़ने की संभावना ने ग्लोबल मार्केट में मांग बढ़ने की उम्मीद पैदा कर दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्या पेट्रोल-डीजल जल्द होंगे महंगे?, अमेरिका-ईरान के बीच जंग बढ़ने से 100 डॉलर के करीब पहुंचा कच्चा तेल

    September 7, 2026

    15 दिन में 10 रुपये किलो सस्ती हो गई चीनी, जानिए रिटेल और थोक भाव

    September 5, 2026

    अमेरिका के साथ समझौते पर क्यों अटका भारत? टैरिफ को लेकर मोदी सरकार ने रखी बड़ी शर्त

    September 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.