Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज का राशिफल : तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश
    • एक साल से फिजिकल.. उदय कृष्ण रेड्डी IPS केस में ट्विस्ट, खोले ट्रेनी IPS संग रिलेशन के राज
    • बच्चों को स्कूल भेजने के बाद महिला ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की,फिर घर लौटकर कमरे में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या…
    • देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही,देशभर में साढ़े तीन सौ मामलेः आखिर कोविड अचानक फिर कहां से आ गया?
    • NEXA इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 मे,एक साल बाद पंचायत 4 ने जीता अवॉर्ड, बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का हासिल खिताब…
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन की शुरुआत, मल्टी-लेयर सेफ्टी सिस्टम से है लैस, जानिए इसकी खासियत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»कब पड़ेगा सावन महीने का तीसरा प्रदोष व्रत, जानें सही समय, तारीख और पूजा विधि
    धर्म आस्था

    कब पड़ेगा सावन महीने का तीसरा प्रदोष व्रत, जानें सही समय, तारीख और पूजा विधि

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सावन महीने को भगवान शिव की पूजा, जप, तप और व्रत आदि के लिए अत्यंत ही शुभ और फलदायी माना गया है. इस महीने की जाने वाली पूजा और व्रत का महत्व तब और बढ़ जाता है जब यह सोमवार और प्रदोष के दिन की जाती है. जिस प्रदोष व्रत को करने पर व्यक्ति को शिव संग माता पार्वती का भी आशीर्वाद मिलता है, वह अगस्त महीने में कब पड़ेगा? आइए सावन महीने के तीसरे प्रदोष व्रत की सही तारीख, प्रदोषकाल की पूजा का सही समय, विधि और धार्मिक महत्व को विस्तार से जानते हैं. 

    Latest and Breaking News on NDTV

    प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त 

    देश की राजधानी दिल्ली के समयानुसार पवित्र श्रावण मास के शुक्लपक्ष की त्रयोदशी 06 अगस्त 2025 को दोपहर 02:08 बजे से प्रारंभ होकर 07 अगस्त 2025 को दोपहर 02:27  बजे तक रहेगी. इस प्रकार श्रावण मास का तीसरा प्रदोष व्रत 06 अगस्त को रखा जाएगा. श्रावण मास के इस बुध प्रदोष व्रत पर महादेव और माता पार्वती की साधना-आराधना करने के लिए फलदायी माने जाने वाला प्रदोषकाल 06 अगस्त की शाम को 07:08 से रात्रि 09:16 बजे तक रहेगा.

    प्रदोष व्रत की पूजा विधि 

    देवों के देव महादेव और माता पार्वती की कृपा पाने के लिए सावन के तीसरे सोमवार वाले दिन प्रात:काल जल्दी उठें. इसके बाद स्नान-ध्यान करें तथा प्रदोष व्रत को विधि-विधान से करने संकल्प लें. इसके बाद शिव-पार्वती की प्र​तिदिन की तरह पूजा करें और यथाशक्ति शिव मंत्र का जप करें. इसके बाद प्रदोष काल के शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की पुष्प, फल, चंदन, भांग, धतूरा, बेलपत्र, शमीपत्र, आदि अर्पित करने के बाद प्रदोष व्रत की कथा कहें अथवा सुनें. पूजन के पश्चात् आरती करें तथा महादेव का महाप्रसाद सभी को वितरित करें तथा स्वयं भी ग्रहण करें. 

    Latest and Breaking News on NDTV

    बुध प्रदोष व्रत का फल 

    भगवान शिव की पूजा के लिए रखा जाने वाला प्रदोष का व्रत दिन के अनुसार विशेष फलदायी माना गया है. जैसे कि बुधवार के दिन पड़ने जा रहा बुध प्रदोष व्रत तमाम तरह की कामनाओं की पूर्ति करने के साथ बुद्धि, विवेक और करियर-कारोबार को बढ़ाने का का आशीर्वाद प्रदान करता है.

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. )

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आषाढ़ पूर्णिमा पर लक्ष्मी कृपा से दिन होगा शुभ, इन 5 राशिवालों के धन-संपत्ति में होगी वृद्धि! , करें इन चीजों का दान

    July 21, 2026

    21 महीने का होगा नासिक कुंभ मेला, कहलाएगा सिंहस्थ कुंभ

    July 21, 2026

    माउंट आबू का अनोखा मंदिर, जहां आमने-सामने विराजते हैं दो शिवलिंग, अनोखी मान्यताएं

    July 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.