Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ क्या है और इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?24 घंटे में हजारों फॉलोअर्स! आखिर क्या है Cockroach Janta Party?
    • वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पुलिस लाइन उर्दना में अत्याधुनिक पुलिस जिम का किया लोकार्पण
    • नारायणपुर के वनांचल में थमी भटकन,संताय पोटाई को शिविर में ही मिला नया राशन कार्ड
    • छत्तीसगढ़ में हाईटेक हुई पुलिसिंग,बलौदाबाजार में ‘नेक्स्ट जेन डायल-112’ वाहनों को राजस्व मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
    • सेवाभाव और संकल्प की मिसाल : मिनपा स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय पहचान
    • शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने लगातार किए जा रहे कार्य : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • प्रतिदिन 281 घरों में लग रहे हैं सोलर संयंत्र
    • जमीन विवाद को लेकर बेटे ने अपने परिवार पर कराया हमला, CCTV में कैद वारदात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»कब पड़ेगी कामिका एकादशी? जानें श्री हरि की कृपा बरसाने वाले पावन व्रत की तिथि, पारण का समय और पूजन विधि
    धर्म आस्था

    कब पड़ेगी कामिका एकादशी? जानें श्री हरि की कृपा बरसाने वाले पावन व्रत की तिथि, पारण का समय और पूजन विधि

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     सनातन परंपरा में श्रावण मास के कृष्णपक्ष की एकादशी को कामिका एकादशी के नाम से जाना जाता है. यह व्रत हर हिंदी महीने के कृष्णपक्ष और शुक्लपक्ष की एकादशी तिथि को पड़ता है. मान्यता है कि भगवान श्री विष्णु की पूजा के लिए समर्पित इस पावन एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति के जीवन से जुड़े सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है. सभी मनोरथ को पूरा करने वाले इस व्रत के बारे में मान्यता है कि यदि कोई इस व्रत को पूरी आस्था और विश्वास के साथ विधि-विधान से करता है तो उसे वापजेय यज्ञ के समान पुण्य प्राप्त होता है. आइए जानते हैं कि श्री हरि विष्णु की कृपा बरसाने वाली कामिका एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और कब होगा इसका पारण –

    कब है कामिका एकादशी और कब होगा पारण 

    पंचांग के अनुसार इस साल सभी पापों को नाश करके कामनाओं का दूर करने वाली सावन महीने की एकादशी 20 जुलाई 2025 को 12:12 बजे प्रारंभ होकर 21 जुलाई 2025 को 09:38 बजे तक रहेगी. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार कामिका एकादशी का व्रत इस साल 21 जुलाई 2025 को रखा जाएगा. हिंदू मान्यता के अनुसार जिस पारण के बगैर एकादशी का व्रत अधूरा माना जाता है, वह 22 जुलाई 2025 को प्रात:काल 05:37 से लेकर 07:05 बजे तक किया जा सकेगा. 

    कामिका एकादशी व्रत की पूजन विधि 

    कामिका एकादशी वाले दिन भगवान श्री विष्णु की पूजा के लिए सबसे पहले साधक को तन और मन से पवित्र हो जाना चाहिए. इसके बाद सूर्य नारायण को जल देना चाहिए. फिर इस व्रत को श्रद्धा और विश्वास के साथ पूरा करने का संकल्प करना चाहिए. कामिका एकादशी व्रत का पूजन करने के लिए ईशान कोण का चयन करें और वहां पर किसी चौकी या मेज पर पीले रंग का कपड़ा बिछाकर श्री हरि की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें तथा उनके सम्मुख शुद्ध घी का दीपक जलाएं. इसके बाद भगवान विष्णु को पीले पुष्प, पीले फल, पीले वस्त्र, पीले रंग का मिष्ठान अर्पित करें. कामिका एकादशी व्रत वाले दिन भगवान श्री विष्णु को उन्हें प्रिय लगने वाली तुलसी का दल अवश्य अर्पित करें. पूजा के अंत श्री हरि की देशी घी के दीये से आरती करें और सभी को प्रसाद बांटें

    (यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है).

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    स्कन्द षष्ठी, करें इन चीजों का दान, भगवान कार्तिकेय बरसाएंगे कृपा

    May 20, 2026

    बुध ग्रह का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

    May 20, 2026

    अधिक मासिक दुर्गाष्टमी 2026 कब है?, आइए जानते हैं सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    May 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.