Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस की Gen Z और युवा प्रत्याशी मैदान में उतारने की तैयारी
    • 13 साल अमेरिका में रहने के बाद भारत लौटी महिला ने बताया भारत लौटने का कारण
    • श्रमिक परिवारों के बच्चे आगे बढ़ेंगे, तभी विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत का सपना होगा पूरा
    • सर्पदंश से 25 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत
    • शक के चलते पिता ने दोस्त संग मिलकर की बेटी की हत्या, दोनों गिरफ्तार
    • मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में केरल की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो ने शानदार जीत दर्ज कर राष्ट्रीय ताज कर लिया अपने नाम
    • सेना के सम्मान में राखी का धागा, नवा रायपुर के पोस्टकार्ड पर विद्यार्थियों ने लिखे भावपूर्ण संदेश
    • धान की फसल में कीट प्रकोप से बचाव के लिए किसान रहें सतर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»चातुर्मास में 4 महीने कहां सोते हैं भगवान विष्णु? किस दिन खुलती है उनकी नींद
    धर्म आस्था

    चातुर्मास में 4 महीने कहां सोते हैं भगवान विष्णु? किस दिन खुलती है उनकी नींद

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chaturmas 2026: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी होती है. इस दिन भगवान विष्णु 4 माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं और वे चार माह तक शयन करते हैं. देवशयनी एकादशी के दिन से चातुर्मास का प्रारंभ होता है. प्रश्न यह है कि देवशयनी एकादशी से शुरू होने वाले चातुर्मास में भगवान विष्णु कहां सोते हैं? फिर उनकी नींद कब खुलती है? इसके संंबंध में एक रोचक कथा है.

    4 महीने कहां सोते हैं भगवान विष्णु?

    चातुर्मास के समय भगवान विष्णु अपने लोक को छोड़कर पाताल लोक में चले जाते हैं. वहां पर वे राजा बलि के यहां योग निद्रा में रहते हैं. दरअसल भगवान विष्णु ने वामन अवतार में जब 3 पग में राजा बलि से आकाश, धरती समेत सबकुछ ले लिया, तो उन्होंने प्रसन्न होकर बलि को पाताल लोक का राजा बना दिया और कहा कि कलियुग के अंत तक वहां पर निवास करना.

    भगवान विष्णु की आज्ञा पाकर राजा बलि ने एक इच्छा प्रकट की. उन्होंने कहा कि पाताल लोक में वह हर दिन जब भी सोकर उठे तो आपके साक्षात् दर्शन हों और आप शत्रुओं से हमारी रक्षा करें. भगवान विष्णु ने उसे वरदान दे दिया और उनके साथ ही पाताल लोक चले गए.

    उधर वैकुंठ लोक में माता लक्ष्मी जी भगवान विष्णु की प्रतीक्षा कर रही थीं. काफी समय बीतने बाद भी जब श्रीहरि वैकुंठ लोक नहीं गए तो माता लक्ष्मी और सभी देवी-देवता चिंतित हो गए. तब नारद जी ने सारी बात बताई और भगवान विष्णु को पाताल से वापस लाने का उपाय बताया.

    उनकी बात मानकर माता लक्ष्मी राजा बलि के पास पाताल लोक गईं. उन्होंने राजा बलि को अपना भाई बना लिया और उनसे भगवान विष्णु को वापस वैकुंठ लोक भेजने का वचन लिया.

    राजा ​बलि ने भगवान विष्णु को उनके वचन से मुक्त कर दिया ताकि वे वैकुंठ वापस जा सकें. तब भगवान विष्णु ने राजा ​बलि से कहा कि वे 4 माह तक पाताल में निवास करेंगे. इस तरह से हर साल चातुर्मास में भगवान विष्णु पाताल लोक में निवास करते हैं.

    इस दिन योग निद्रा से बाहर आएंगे भगवान विष्णु

    कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि यानि देवउठनी एकादशी के दिन चातुर्मास का समापन होता है. इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से बाहर आते हैं और सृष्टि के संचालन का कार्यभार संभालते हैं.

    (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सावन की अंतिम सोमवारी पर सजा बाबा बैद्यनाथ का दरबार, गूंजा ‘हर-हर महादेव’

    August 24, 2026

    चंद्र ग्रहण पर इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

    August 23, 2026

    28 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण? भारत में दिखाई देगा या नहीं

    August 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.