Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कॉलेज फेयरवेल में मैडम ने लड़कियों के साथ लगाए कातिलाना ठुमके
    • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
    •  लिफ्ट टूटने से 29 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत…
    • राहुल गांधी पर FIR का आदेश: दोहरी नागरिकता विवाद में फंसे कांग्रेस नेता
    • 13,937 नागरिकों ने पूरी की स्व-गणना प्रक्रिया, छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 को मिल रही तेज रफ्तार…
    • तमाशे में बदला पत्नी का अंतिम संस्कार, सालों ने बेरहमी से पीट डाला जीजा को
    • हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन देते है ये संकेत, स्थिति को पहचाने और बचाये अपनी जान
    • नासिक टीसीएस मामला,’हिंदू बेटियों पर जुल्म बर्दाश्त नहीं’, बीजेपी नेता नवनीत राणा के तेवर तल्ख
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, April 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»नहलाते वक्त सांप ने सर्पमित्र को डंसा, खुद अस्पताल पहुंचा लेकिन नहीं बची जान…
    मुख्य समाचार

    नहलाते वक्त सांप ने सर्पमित्र को डंसा, खुद अस्पताल पहुंचा लेकिन नहीं बची जान…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश– खंडवा में एक युवक के लिए उसका हुनर ही उसकी मौत का कारण बन गया। यहां एक सर्पमित्र को जहरीले सांप ने डंस लिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। सर्पमित्र सांप का रेस्क्यू करने के बाद उसे शांत करने के लिए नहला रहा था तभी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। सांप के डंसने के बाद भी खुद सर्पमित्र ने सांप को एक डिब्बे में बंद किया और अपने साथ जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां इलाज शुरु हुआ लेकिन सर्पमित्र की जान नहीं बचाई जा सकी।

    सर्पमित्र आशिक खां मंसूरी को एक छोटी सी चूक भारी पड़ गई और उनकी जान चली गई। आशिक खां मंसूरी एक सांप का रेस्क्यू कर रहे थे। जहरीले सांप को पकड़ने के बाद सर्पमित्र आशिक उसे शांत करने के लिए पानी से नहला रहे थे लेकिन इसी दौरान थोड़ी सी पकड़ ढीली हो गई और जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया।

    सांप के डंसने के बाद भी सर्पमित्र आशिक खां मंसूरी ने सांप को नहीं छोड़ा और उसे खुद ही प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर खुद इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन दिया लेकिन बताया गया है कि तब तक जहर शरीर में फैल चुका था और तमाम प्रयासों के बावजूद सर्पमित्र आशिक खां मंसूरी को बचाया नहीं जा सका। सर्पमित्र आशिक की सांप के काटने से मौत होने की खबर से उनके गांव व आसपास के इलाकों में मातम पसर गया। लोगों का कहना है कि आशिक खां मंसूरी हमेशा लोगों की मदद करते थे और अब तक 1 हजार से ज्यादा सांपों का रेस्क्यू कर उन्हें कई लोगों को राहत दी लकिन अब उनका हुनर ही उनकी मौत बन गया।

    जिस सांप ने सर्पमित्र आशिक को डंसा था वो उसे भी प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर अपने साथ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डिब्बे में बंद सांप इतना उग्र था कि वो बार-बार डिब्बे के अंदर ही फन फैलाकर फन मार रहा था और फुफकार रहा था। जब सांप डिब्बे में फन मारता तो पूरा डिब्बा हिल जाता था, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए और कुछ देर के लिए जिला अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बन गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार

    April 18, 2026

     लिफ्ट टूटने से 29 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत…

    April 18, 2026

    राहुल गांधी पर FIR का आदेश: दोहरी नागरिकता विवाद में फंसे कांग्रेस नेता

    April 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.