Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कौन थे शुक्राचार्य? दैत्य गुरु की ये बातें शायद ही जानते होंगे
    • ट्रैफिक पुलिस को जलभराव वाले इलाकों और मुख्य चौराहों की निगरानी के लिए लेना पड़ा ड्रोन कैमरों का सहारा…
    • रायपुर –  रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ने वाली त्योहारी भीड़ में ‘गले’ पर नजर, दो महिला चोर गिरफ्तार
    •  ‘साड़ी गोज ग्लोबल’: न्यूयॉर्क के Times Square पर दिखा भारत का फैशन, साड़ियों में सजी महिलाओं ने बिखेरा देसी रंग…
    • Brahmastra 2 में दीपिका पादुकोण की एंट्री फेक, अब ‘सैयारा’ की हसीना अनीत पड्डा बन सकती है हिस्सा
    • रायपुर- मोहल्ले वासियों ने पकड़ी गांजा तस्करी, स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा किया बरामद, ड्राइवर फरार…
    • सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल की खारिज की याचिका, दो हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का निर्देश
    • झारखंड में पुलिस-राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, अपराधी के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»…’, ईरान से जंग के बीच ब्रिटेन के PM पर क्यों फायर हुए डोनाल्ड ट्रंप
    अंतर्राष्ट्रीय

    …’, ईरान से जंग के बीच ब्रिटेन के PM पर क्यों फायर हुए डोनाल्ड ट्रंप

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमलों के बीच ब्रिटेन का समर्थन न मिलने का जिक्र किया. ट्रंप ने प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यूरोपीय देश अब पश्चिम एशिया में एयरक्रॉफ्ट कैरियर (विमानवाहक पोत) भेजने पर विचार कर रहा है.  

    ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका को युद्ध जीतने के बाद उसमें शामिल होने वाले लोगों की ज़रूरत नहीं है. उन्होंने कहा, “यूनाइटेड किंगडम जो कभी हमारा महान सहयोगी था, शायद सबसे महान, आखिरकार मिडिल ईस्ट में 2 विमानवाहक पोत भेजने पर गंभीरता से विचार कर रहा है. ठीक है, प्रधानमंत्री स्टारमर, हमें अब उनकी ज़रूरत नहीं है, लेकिन हम याद रखेंगे. हमें ऐसे लोगों की ज़रूरत नहीं है जो युद्ध जीतने के बाद उसमें शामिल हों.”

    जवाब में कीर स्टार्मर ने क्या कहा
    इससे पहले बुधवार को ब्रिटेन की संसद को संबोधित करते हुए स्टार्मर ने कहा, “अमेरिकी विमान ब्रिटिश ठिकानों से उड़ान भर रहे हैं. यही स्पेशल रिलेशनशिप है. ब्रिटिश जेट हमारे संयुक्त ठिकानों से मिडिल ईस्ट में अमेरिकी नागरिकों की रक्षा के लिए ड्रोन और मिसाइलों को मार गिरा रहे हैं. यही इस स्पेशल रिलेशनशिप की असली स्थिति है. अपने लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिदिन खुफिया जानकारी साझा करना, यही स्पेशल रिलेशनशिप है. 

    कीर स्टार्मर ने ईरान पर हमले में शामिल न होने के अपने फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि उन्हें कार्रवाई का कोई कानूनी आधार नहीं दिखा और उनका रुख अभी भी वही है.

    ट्रंप ने की तीखी आलोचना
    ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में 7 मार्च के ऑपरेशन अपडेट शेयर किए, जिसमें बताया गया कि अमेरिका ने रक्षात्मक अभियानों के लिए ब्रिटिश ठिकानों का उपयोग शुरू कर दिया है ताकि ईरान को क्षेत्र में मिसाइल दागने से रोका जा सके, जिससे ब्रिटिश नागरिकों की जान को खतरा है. मंगलवार को इससे पहले, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर ब्रिटेन के रुख को बेहद असहयोगी बताया. ट्रंप ने कीर स्टार्मर की दोनों देशों के संबंधों को बिगाड़ने के लिए आलोचना की और कहा कि वह विंस्टन चर्चिल नहीं हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ट्रंप की सख्ती, अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में रिकार्ड गिरावट

    August 25, 2026

    पाकिस्तान और ईरान के बीच तेहरान में हुई उच्चस्तरीय बातचीत, मोहसिन नकवी ने वार्ता को बताया रचनात्मक

    August 25, 2026

    13 साल अमेरिका में रहने के बाद भारत लौटी महिला ने बताया भारत लौटने का कारण

    August 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.