Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»बच्चे को प्लास्टिक की बोतल से दूध पिलाना क्यों है खतरनाक? तमाम पेरेंट्स करते हैं ये गलती
    लाइफस्टाइल

    बच्चे को प्लास्टिक की बोतल से दूध पिलाना क्यों है खतरनाक? तमाम पेरेंट्स करते हैं ये गलती

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जब भी घर पर कोई बच्चा पैदा होता है तो उसे दूध पिलाने के लिए मार्केट से कई प्लास्टिक की बोतलें भी आती हैं. चाहे मां का दूध बच्चे के लिए पूरा भी हो रहा हो, लेकिन कई लोग बोतल का इस्तेमाल जरूर करते हैं. इसी प्लास्टिक की बोतल में ब्रेस्ट मिलकर भरकर बच्चे को पिलाया जाता है. वहीं जिन महिलाओं में दूध नहीं बनता है, ऐसा करना उनकी मजबूरी होती है. सभी लोगों ने बचपन से यही देखा है और उन्हें भी ऐसे ही दूध पिलाया गया तो उनके लिए ये सब नॉर्मल है, लेकिन ऐसा करना बच्चे की सेहत के लिए बुरा हो सकता है. आज हम आपको बताएंगे कि बच्चे को प्लास्टिक बोतल से दूध क्यों नहीं पिलाना चाहिए. 

    हर घर में इस्तेमाल होती है बोतल

    दूध पिलाने वाली प्लास्टिक बोतल लगभग हर घर में इस्तेमाल होती है. लोग इसे इस्तेमाल करने के बाद पानी में उबालते हैं और फिर से कई हफ्तों तक एक ही बोतल का यूज करते हैं. ये कुछ मामलों में खतरनाक साबित होता है और इससे बच्चों को कई तरह की परेशानी हो जाती है. खुद डॉक्टर भी ऐसा करने से मना करते हैं. 

    क्या होती है परेशानी?

    चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ इमरान पटेल ने बताया कि उनके पास कई ऐसे मामले आते हैं, जिनमें बच्चों को प्लास्टिक की बोतल से इंफेक्शन होता है. उन्होंने बताया कि बोतल पर कई तरह के बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे पेट में ब्लोटिंग और इंफेक्शन का खतरा रहता है. इसमें लूज मोशन के साथ-साथ खून भी आ सकता है. बोतल से दूध पिलाने पर कान का इंफेक्शन, निमोनिया और पेट का इंफेक्शन हो सकता है, इसीलिए सभी को बोतल में दूध पिलाना अवॉइड करना चाहिए. 

    कटोरी-चम्मच का करें इस्तेमाल

    अगर बच्चे के लिए मां का दूध नहीं हो रहा है तो बोतल से दूध पिलाने क बजाय कटोरी और चम्मच का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे धीरे-धीरे दूध पिलाने की कोशिश करें. इसके अलावा अगर बोतल जरूरी है तो आप सस्ती और लो क्वॉलिटी की बोतल बिल्कुल न खरीदें, इसके अलावा एक ही बोतल का इस्तेमाल लंबे समय तक न करें और एक बार दूध पिलाने के बाद उसी बोतल से दोबारा दूध न पिलाएं, पहले इसे अच्छी तरह से उबालकर साफ कर लें. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप

    June 21, 2026

    लगातार खुजली और सूखी त्वचा हो सकते हैं किडनी बीमारी के संकेत, जानिए किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

    June 19, 2026

    डॉक्टरों ने खोला बड़ा राज, मोबाइल फोन से लेकर सिरदर्द का असली सच, कैसे फैलता है ब्रेन ट्यूमर?

    June 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.