Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुदर्शन चक्र प्रोजेक्ट के लिए रूस ने दिया बड़ा ऑफर, भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे चीन-पाक
    • “यह सिर्फ शुरुआत, बाकी आरोपियों पर भी हो कार्रवाई”, अंकित शर्मा केस में ताहिर हुसैन की सजा पर बोले कपिल मिश्रा
    • अनैतिकता, अहंकार व सभ्यताओं के टकराव का युद्ध
    • “वो मर जाएंगे तभी आपको तसल्ली मिलेगी?”, सोनम वांगचुक की बिगड़ती हालत पर अभिजीत दीपके का फूटा गुस्सा
    • नए मेडिकल कॉलेज खोलने के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, अब पूरी सुविधाओं के बिना नहीं खुलेंगे मेडिकल कॉलेज
    • ‘ऑपरेशन नसर 2’ के तहत ईरान का जवाबी हमला, एक साथ दाग दी क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइल
    • एथेनॉल पेट्रोल को लेकर दिए गए बयान पर सौरभ जोशी ने लिया यू-टर्न, मांगी माफी
    • मामूली विवाद के चलते चाकूबाजी, रायपुर में 11वीं के छात्र पर सहपाठी ने किया हमला…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»“धर्मेंद्र प्रधान इतने जरुरी क्यों?, सोनम वांगचुक की बिगड़ती हालत पर अभिजीत दीपके ने PM नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना
    राष्ट्रीय

    “धर्मेंद्र प्रधान इतने जरुरी क्यों?, सोनम वांगचुक की बिगड़ती हालत पर अभिजीत दीपके ने PM नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने बीते रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की। वे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के उस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए हैं, जो 20 जून से NEET पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर जारी है। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और देश की परीक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की बात उठा रहे हैं।

    अभिजीत दीपके ने सोनम वांगचुक की सेहत पर जताई चिंता

    इस बीच, CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को लेकर चिंता जताई है। अभिजीत ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि अनशन के दौरान उनका वजन लगभग 5 किलो तक कम हो गया है और उनकी तबीयत लगातार कमजोर होती जा रही है। धर्मेंद्र प्रधान को हटाने से पहले प्रधानमंत्री और कितना इंतजार करेंगे? धर्मेंद्र प्रधान, पीएम मोदी के लिए इतने जरुरी क्यों हैं कि 20 छात्रों की मौत के बावजूद वे उन्हें हटाने से इनकार कर रहे हैं?

    NEET-UG पर पहले कब हुआ था विवाद?

    साल 2024 की NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप सामने आए थे। उस समय झारखंड और बिहार के छात्रों ने दावा किया कि पेपर लीक हुआ था। सीबीआई जांच में यह पाया गया कि कुछ छात्रों को परीक्षा से पहले हल किए गए प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए गए थे, हालांकि परीक्षा को रद्द नहीं किया गया। मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचा, जहां अदालत ने परीक्षा रद्द करने से इनकार कर दिया। उस साल 1563 छात्रों को दिए गए ग्रेस मार्क्स को लेकर भी विवाद हुआ। बाद में इन छात्रों के लिए री-टेस्ट आयोजित किया गया, जिसमें केवल 813 छात्र ही शामिल हुए। री-NEET में टॉपर को 680 अंक मिले, जबकि मूल परीक्षा में उसे 720 अंक प्राप्त हुए थे।

    NEET-UG में सीटों को लेकर मारामारी क्यों?

    NEET-UG परीक्षा को लेकर हमेशा सवाल खड़ा हुआ है कि नीट की सीटों को लेकर इतनी मारामारी क्यों है? दरअसल, सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस में भारी अंतर भी माना जाता है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई की सालाना फीस लगभग 20 हजार से 60 हजार रुपये तक होती है, जबकि निजी मेडिकल कॉलेजों में यही फीस 15 से 45 लाख रुपये प्रति वर्ष तक पहुंच जाती है। यही एक बड़ी वजह है जिसकी वजह से सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए इतनी मारामारी देखी जाती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सुदर्शन चक्र प्रोजेक्ट के लिए रूस ने दिया बड़ा ऑफर, भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे चीन-पाक

    July 14, 2026

    “वो मर जाएंगे तभी आपको तसल्ली मिलेगी?”, सोनम वांगचुक की बिगड़ती हालत पर अभिजीत दीपके का फूटा गुस्सा

    July 14, 2026

    लालू यादव को मिली राहत, चारा घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इंकार

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.