Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संस्कृत सप्ताह समापन एवं मेधावी छात्र अलंकण समारोह आज दिनांक 31.08.2026
    • वर्तमान पर फोकस करें, निरंतर सीखते रहें और समाज के लिए योगदान दें-श्री डेका
    • राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
    • केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के रायपुर प्रवास के दौरान मुलाकात करेंगे अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा
    • छत्तीसगढ़ में यूसीसी पर व्यापक मंथन: बस्तर से सरगुजा तक की उठी आवाज
    • थलपति विजय ने खुद खोले मेट्टूर बांध के द्वार, कावेरी नदी का पानी 12 जिलों के किसानों तक पहुंचेगा
    • छत्तीसगढ़ प्रदेश में मजबूत हो रहा पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क, बेमेतरा में नया 132 केवी उपकेंद्र ऊर्जीकृत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»आज शेयर बाजार क्यों है बंद? जानिए BCCL IPO की बंपर डिमांड और मार्केट का पूरा हाल
    व्यापार

    आज शेयर बाजार क्यों है बंद? जानिए BCCL IPO की बंपर डिमांड और मार्केट का पूरा हाल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अगर आज आपने अपना पोर्टफोलियो चेक करने के लिए ऐप खोला होगा, तो वहां कोई हलचल नहीं दिख रही होगी. इसकी वजह यह है कि महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) हो रहे हैं, जिसकी वजह से शेयर बाजार में छुट्टी घोषित की गई है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों आज पूरी तरह बंद हैं. हालांकि, जो लोग कमोडिटी में ट्रेड करते हैं, उनके लिए शाम को मौका है. कमोडिटी मार्केट सुबह तो बंद था, लेकिन शाम 5 बजे के बाद ट्रेडिंग फिर से शुरू हो जाएगी. बाकी इक्विटी मार्केट कल यानी शुक्रवार को अपने पुराने टाइम पर खुलेगा.

    भले ही आज बाजार बंद है, लेकिन प्राइमरी मार्केट (IPO) में जबरदस्त गहमागहमी देखने को मिल रही है. कोल इंडिया की कंपनी ‘भारत कोकिंग कोल लिमिटेड’ (BCCL) के IPO ने तो जैसे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए हैं. 1,071.11 करोड़ रुपये के इस ऑफर को निवेशकों ने हाथों-हाथ लिया और यह कुल 98.51 गुना सब्सक्राइब हुआ. सबसे ज्यादा जोश बड़े निवेशकों (NII) में दिखा, जिन्होंने इसे 203 गुना भरा है. वहीं आम जनता यानी रिटेल इनवेस्टर्स ने भी इसे करीब 38 गुना सब्सक्राइब किया है. यह दिखाता है कि बाजार में भले उतार-चढ़ाव हो, पर अच्छे IPO के लिए लोगों के पास पैसों की कमी नहीं है.

    बुधवार को बाजार का मूड कैसा था?

    कल यानी बुधवार को मार्केट का मूड थोड़ा खराब था. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लगातार दूसरे दिन गिरकर बंद हुए. सेंसेक्स 245 पॉइंट फिसलकर 83,382 पर आ गया, तो वहीं निफ्टी 67 पॉइंट गिरकर 25,665 पर टिका. बाजार गिरने के पीछे की बड़ी वजह अमेरिका की नई टैरिफ नीतियां हैं, जिसका असर पूरी दुनिया के मार्केट पर पड़ रहा है. हालांकि, इस गिरावट के बीच भी मेटल और सरकारी बैंकों (PSU Banks) के शेयरों में अच्छी तेजी देखी गई थी. मेटल इंडेक्स तो करीब 2.70 प्रतिशत तक उछल गया था, जो कल के दिन की सबसे अच्छी खबर रही थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बड़ा फैसला:चीनी पर सरकार का नया नियम जारी, 15 सितंबर से डीलर्स के स्टॉक पर लगाई इतनी लिमिट

    September 1, 2026

    कौन हैं जॉन टर्नस? टिम कुक के बाद संभाली Apple की कमान, iPhone- AirPods पर कर चुके हैं काम

    September 1, 2026

    सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ में मामला निपटाने के पुराने आदेश पर NCLT ने लगाई रोक, संपत्तियां बेचने या ट्रांसफर करने से भी रोका 

    September 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.