Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संस्कृत सप्ताह समापन एवं मेधावी छात्र अलंकण समारोह आज दिनांक 31.08.2026
    • वर्तमान पर फोकस करें, निरंतर सीखते रहें और समाज के लिए योगदान दें-श्री डेका
    • राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
    • केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के रायपुर प्रवास के दौरान मुलाकात करेंगे अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा
    • छत्तीसगढ़ में यूसीसी पर व्यापक मंथन: बस्तर से सरगुजा तक की उठी आवाज
    • थलपति विजय ने खुद खोले मेट्टूर बांध के द्वार, कावेरी नदी का पानी 12 जिलों के किसानों तक पहुंचेगा
    • छत्तीसगढ़ प्रदेश में मजबूत हो रहा पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क, बेमेतरा में नया 132 केवी उपकेंद्र ऊर्जीकृत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»12 साल पुराने Boyfriend के साथ पत्नी के थे अवैध संबंध, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या
    क्राइम

    12 साल पुराने Boyfriend के साथ पत्नी के थे अवैध संबंध, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली के न्यू अशोक नगर से शुरू हुई एक प्रेम कहानी का अंत बुलंदशहर के खुर्जा में खूनी मंजर के साथ हुआ। सोशल मीडिया से शुरू हुए 12 साल पुराने अवैध संबंध और शराब की घिनौनी लत ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। दिल्ली पुलिस की स्वाट (SWAT) टीम ने नीरज हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसकी पत्नी दिव्या देवी और उसके प्रेमी पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है।

    शराब की लत और घरेलू क्लेश

    नीरज अपनी पत्नी दिव्या के साथ पुरानी कोंडली दिल्ली में रहता था। नीरज की शराब की लत ने घर को नर्क बना दिया था। शराब के लिए नीरज ने दिव्या के सारे गहने बेच डाले थे और भारी कर्ज में डूबा था। नशे में धुत्त होकर वह अक्सर दिव्या के साथ मारपीट करता था जिससे तंग आकर दिव्या ने उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया।

    12 साल पुराना फेसबुक वाला प्यार

    नीरज की मारपीट से परेशान दिव्या का सहारा बना पिंटू। दोनों की मुलाकात 12 साल पहले एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (सोशल मीडिया) के जरिए हुई थी। यह रिश्ता सालों तक गुपचुप तरीके से चलता रहा। दिव्या को पिंटू में वह सब मिलता था जो शराबी पति नीरज नहीं दे पा रहा था। दोनों ने मिलकर तय किया कि जब तक नीरज जिंदा है वे एक साथ नहीं रह सकते।

    साजिश: शराब को ही बनाया मौत का जरिया

    7 जनवरी की रात को दिव्या और पिंटू ने मिलकर एक शातिर योजना को अंजाम दिया। पिंटू ने नीरज से दोस्ती की और उसे अच्छा काम दिलाने व खूब शराब पिलाने का झांसा दिया। पिंटू नीरज को दिल्ली से बुलंदशहर ले गया। रास्ते में उसे इतनी शराब पिलाई गई कि वह बेसुध हो गया। खुर्जा के आगवाल फाटक के पास सुनसान इलाके में पिंटू ने पहले गमछे से नीरज का गला घोंटा और फिर ईंट से सिर कूचकर उसकी हत्या कर दी ताकि पहचान न हो सके।

    चालाकी और पुलिस का पर्दाफाश

    हत्या के बाद खुद को बचाने के लिए दिव्या ने 12 जनवरी को दिल्ली में नीरज की गुमशुदगी (Missing) की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसे लगा कि वह बच जाएगी लेकिन पुलिस की पैनी नजर से वह नहीं बच सकी। पुलिस ने जब नीरज और दिव्या के फोन की कॉल डिटेल्स निकाली तो पिंटू के साथ दिव्या की लंबी बातचीत का खुलासा हुआ। जब पुलिस ने दिव्या से सख्ती से सवाल पूछे तो वह टूट गई और पूरा सच उगल दिया। पुलिस ने पिंटू को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर खून से सनी ईंट और गमछा बरामद कर लिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    फरीदाबाद में सनसनीखेज मर्डर, साथी ने युवक के सिर, गले और पेट में किए वार…

    August 31, 2026

    पड़ोसियों के विवाद को सुलझाने गए युवक की चाकू मारकर हत्या

    August 31, 2026

    दिल्ली में निर्भया जैसा कांड : 47KM तक चलती बस में हुई किशोरी से दरिंदगी

    August 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.