Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
    • पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    • यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
    • छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
    • योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
    • घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
    • नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
    • शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पत्नी को पुल से फेंका, पति समेत दो गिरफ्तार
    क्राइम

    पत्नी को पुल से फेंका, पति समेत दो गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश के रीवा के त्योंथर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. सोहागी थाना क्षेत्र की सोनौरी चौकी अंतर्गत नैना नदी पुल पर एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या की ऐसी साजिश रची, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. आरोप है कि पति ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर पहले पत्नी को पुल से नदी में धक्का दे दिया.

    जब महिला जिंदा बच गई तो आरोपियों ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए शराब के धातु के केन से उसके गले पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतारने की कोशिश की. इस पूरी घटना के दौरान दंपति का तीन वर्षीय मासूम बेटा मौके पर बिलखता रहा. घटना 28 जुलाई की रात की है.

    पारिवारिक विवाद के चलते पति-पत्नी पिछले दो सालों से रहें थे अलग-अलग

    पुलिस के अनुसार, आरोपी सतीश पिता रमाशंकर, निवासी शंकरगढ़ (उत्तर प्रदेश) का चार वर्ष पहले प्रेम विवाह हुआ था. दोनों का एक तीन वर्षीय बेटा भी है. हालांकि, पारिवारिक विवाद के चलते पति-पत्नी पिछले दो वर्षों से अलग-अलग रह रहे थे. महिला पंजाब में रह रही थी और हाल ही में अपने बेटे से मिलने शंकरगढ़ आई थी.

    बताया जा रहा है कि बेटे से मिलने के बाद महिला पंजाब लौटना चाहती थी. ट्रेन छूट जाने पर उसने अपने पति से प्रयागराज रेलवे स्टेशन तक छोड़ने की मदद मांगी. आरोप है कि पति ने भरोसा दिलाते हुए उसे मोटरसाइकिल पर बैठाया, लेकिन प्रयागराज ले जाने के बजाय सुनसान नैना नदी पुल पर पहुंच गया. वहां पहले से उसका एक साथी मौजूद था. दोनों ने मिलकर महिला को पुल से नीचे नदी में फेंक दिया.

    नदी में गिरने के बावजूद महिला की बची जान, फिर शराब के धातु से की हत्या

    हैरानी की बात यह रही कि नदी में गिरने के बावजूद महिला की जान बच गई. इसके बाद भी आरोपियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ. दोनों नीचे पहुंचे और शराब के धातु के केन से महिला के गले पर लगातार कई वार किए. गंभीर रूप से घायल महिला दर्द से तड़पती रही, जबकि उसका तीन वर्षीय मासूम बेटा मां को बचाने के लिए रोता-बिलखता रहा.

    महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल महिला को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है.

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति और साथी को किया गिरफ्तार

    घटना की सूचना मिलते ही सोहागी थाना पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति सतीश और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
     
    सोहागी थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया – पति पत्नी के बीच 2022 में प्रेम विवाह हुआ था और 2023 में उनको बेटा हुआ. उसके बाद से ही दोनों ने अनबन शुरू हो गयी. पत्नी पंजाब में रहती थी और बेटे से मिलने के लिए सोहागी आई थी. जब वह वापस लौट कर जाने वाली थी तभी इसके पति और उसके दोस्त ने मिलकर उसे मारने की साजिश की. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या

    August 7, 2026

    बीच-बचाव करने पहुंची नाबालिग, पिता ने गुस्से  में खूंटे से पीट-पीटकर मार डाला

    August 7, 2026

    धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.