Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बदरीनाथ धाम यात्रा पर ब्रेक! गुलाब कोटि के पास सड़क पर पत्थर आने से रोके गए यात्री
    • स्कूल से लौट रहे 7वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या
    • दिनांक 6 जुलाई को राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में उप समिति दुर्ग में प्रदेश स्तरीय सामूहिक विवाह आयोजित
    • बंदूक की नोक पर पिता को किया कमरे में बंद, फिर 18 वर्षीय बेटी के साथ जो हुआ… 
    • जुलाई को रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़, होगा भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़’ का आयोजन सहकारिता, स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश देने एक साथ जुटेंगे प्रदेशवासी
    • ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन की कीमत सुनकर छूट जाएगा पसीना
    • कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर अवैध खनिज उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»क्या AAP छोड़ BJP में शामिल होंगे राघव चड्ढा? संजय सिंह बोले- ऐसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है
    मुख्य समाचार

    क्या AAP छोड़ BJP में शामिल होंगे राघव चड्ढा? संजय सिंह बोले- ऐसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Sanjay Singh News In Hindi: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राघव चड्ढा के बीजेपी में जाने की अटकलों को खारिज किया.उन्होंने कहा कि राघव पार्टी का हिस्सा हैं और ऐसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है.

    आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने राघव चड्ढा को लेकर चल रही अटकलों पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राघव चड्ढा के बीजेपी में जाने की बातें बेबुनियाद हैं और उन्हें इस तरह की किसी भी संभावना पर बिल्कुल भरोसा नहीं है.

    संजय सिंह ने कहा कि राघव चड्ढा पार्टी का अहम हिस्सा हैं और परिवार के सदस्य की तरह जुड़े हुए हैं. राघव चड्डा को राज्यसभा भेजा गया, पंजाब की जिम्मेदारी दी और उनके खिलाफ चल रहे मामलों में भी बड़ी राहत मिली. ऐसे में यह कहना कि वे पार्टी से अलग हो रहे हैं, पूरी तरह गलत है.

    गतिविधियां कम दिखने पर उठे सवाल

    हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि पिछले कुछ समय से राघव चड्ढा की सार्वजनिक सक्रियता कम नजर आई है. वे न पार्टी ऑफिस में दिखाई दिए, न किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में और न ही सोशल मीडिया पर पार्टी की बड़ी कानूनी जीत को लेकर कोई प्रतिक्रिया दी. इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में संजय सिंह ने कहा कि इस सवाल का जवाब खुद राघव चड्ढा ही बेहतर दे सकते हैं.

    ‘राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’

    इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू के मुताबिक, संजय सिंह ने कहा कि राजनीति में हर नेता के जीवन में ऐसे दौर आते हैं जब वह थोड़ा कम सक्रिय दिखाई देता है. इसका मतलब यह नहीं होता कि वह पार्टी छोड़ने जा रहा है. उन्होंने साफ किया कि किसी की कम मौजूदगी को लेकर इस तरह के निष्कर्ष निकालना ठीक नहीं है.

    BJP में शामिल होंगे तो सबसे पहले विरोध करूंगा

    सांसद संजय सिंह ने कड़ा रुख दिखाते हुए कहा कि अगर कभी राघव चड्ढा ऐसा कोई कदम उठाते हैं, तो सबसे पहले विरोध करने वालों में वह खुद होंगे. उन्होंने दोहराया कि फिलहाल उन्हें ऐसी किसी संभावना पर बिल्कुल भरोसा नहीं है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बदरीनाथ धाम यात्रा पर ब्रेक! गुलाब कोटि के पास सड़क पर पत्थर आने से रोके गए यात्री

    July 2, 2026

    तलाक केस में पेश की थी पत्नी की निजी तस्वीरें, दिल्ली हाईकोर्ट ने सजा देने से किया इनकार, लेकिन पति-वकीलों को लगाई फटकार

    July 2, 2026

    अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की मेटाडोर खड़े ट्रक से टकराई, 3 की मौत, कई घायल

    July 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.