Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान, सरकार पहुंच रही लोगों के द्वार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • लोक निर्माण विभाग के कार्यों में जनहित और तकनीकी दक्षता पर जोर, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तेजी सुनिश्चित करने के निर्देश
    • क्या तेलंगाना में मिनिस्टर बनेंगी विजयशांति, रेवंत रेड्डी मंत्रिमंडल में एंट्री की चर्चा
    • सीएम वीडी सतीशन ने रद्द की पिनराई विजयन सरकार की सबसे महत्वकांक्षी सिल्वरलाइन हाई-स्पीड रेल परियोजना
    • राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर थलपति विजय ने नहीं कहा एक भी शब्द
    • काकोली घोष दस्तीदार को ‘Y’ श्रेणी की CISF सुरक्षा
    • अब कुख्यात नक्सली गुणा हांसदा भी करना चाहता है सरेंडर
    • पेंशनरों की हुंकार :“दोहरी नीति बंद करो, पेंशनरों को उनका अधिकार दो”
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»क्या तेलंगाना में मिनिस्टर बनेंगी विजयशांति, रेवंत रेड्डी मंत्रिमंडल में एंट्री की चर्चा
    राजनीति

    क्या तेलंगाना में मिनिस्टर बनेंगी विजयशांति, रेवंत रेड्डी मंत्रिमंडल में एंट्री की चर्चा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद: तमिलनाडु में टीवीके उदय और फिर जोसेफ विजय के सीएम बनने के बाद कांग्रेस ने सरकार में शामिल होने का ऐलान किया है। कांग्रेस 59 बाद सरकार में आएगी। इस सब के बीच कांग्रेस शासित तेलंगाना में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें सामने आ रही है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी मंत्रिमंडल में दो मंत्रियों को शामिल कर सकते हैं। इसके लिए करीब 10 विधायकों के नाम चर्चा में हैं। इनमें एक नाम अभिनेत्री, फिल्म निर्माता से राजनेता बनी विजयशांति का है। उन्हें महिला केंद्रित फिल्मों में शक्तिशाली भूमिका के लिए ‘द लेडी सुपरस्टार’ और लेडी अमिताभ नाम मिले हुए हैं।

    रेवंत रेड्‌डी मंत्रिमंडल में बदलाव की चर्चा

    तेलंगाना के राजनीतिक हलकों में चर्चा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी कम से 2 और अधिकतम पांच मंत्री बना सकते हैं। ऐसी स्थिति में वह विस्तार के साथ कुछ मौजूदा मंत्रियों को ड्रॉप भी कर सकते हैं। तेलंगाना विधानसभा में कुल सदस्यों की संख्या 119 है। संवैधानिक नियमों के अनुसार सरकार में अधिकतम 18 मंत्री हो सकिते हैं। अभी मंत्रिमंडल में 15 मंत्री हैं। ऐसे में तीन पद खाली हैं। ऐसी चर्चा है कि कोमातिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी मंत्री बने सकते हैं। विजयशांति अभी तेलंगाना में विधान परिषद की सदस्य हैं। उन्होंने 7 अप्रैल को तेलंगाना विधान परिषद के सदस्य के तौर पर शपथ ली थी। रेवंत रेड्डी 7 दिसंबर, 2023 को तेलंगाना के सीएम बने थे। ऐसे में उनकी सरकार आधा कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं

    फिल्मों के बाद राजनीति में लंबी पारी

    24 जून 1966 को जन्मीं विजयशांति ने अपने अभिनय सफर की शुरुआत साल 1980 में तमिल फिल्म ‘कल्लुकूल इरम’ से की थी। उन्होंने 40 सालों से अधिक के लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम सहित विभिन्न भाषाओं की लगभग 180 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने जहां एक तरफ कई व्यावसायिक फिल्मों में ग्लैमरस भूमिकाएं निभाईं। वे ‘सुपर कॉप’ और अन्याय के खिलाफ लड़ने वाली ‘एक्शन क्वीन’ के रूप में जानी जाती हैं। बॉलीवुड में उन्होंने 1989 में अनिल कपूर के साथ फिल्म ‘ईश्वर’ से कदम रखा था। वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकी हैं।

    बीजेपी से राजनीति में रखा था कदम

    विजयशांति 1997 में बीजेपी से राजनीति में आई थीं। वह आंध्र प्रदेश के मेडक लोकसभा क्षेत्र से सांसद बनी थीं। इसके बीआरएस में रही। इसके बाद कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। ऐसा कहा जाता है कि कांग्रेस में उन्हें यह पोजिशन सोनिया गांधी के दखल पर मिली थी। जब वह एमएलसी बनी थीं तब यह चर्चा सामने आई थी कि AICC मुख्यालय में चर्चा है कि TPCC उनकी सेवाओं का सही ढंग से इस्तेमाल नहीं कर पाई। विजयशांति में बहुत क्षमता है और तेलंगाना के लोगों के दिलों में उनकी जगह है। अगर उन्हें कैबिनेट में जगह मिलती है तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर थलपति विजय ने नहीं कहा एक भी शब्द

    May 21, 2026

    निकाय चुनाव रिजल्ट, अंबाला-सोनीपत में BJP मेयर प्रत्याशियों ने लहराया परचम..

    May 13, 2026

    विजय थलापति ने तमिलनाडु विधानसभा में साबित किया बहुमत

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.