Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर दी बधाई
    • आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा
    • जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री
    • छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
    • माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर से की सौजन्य भेंट
    • रात भर चली जद्दोजहद, सुबह होते ही चोरों का बना ‘कार्टून’ शो…
    • स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»मुंबई एयरपोर्ट पर दो विमानों के विंग्स टकराए, मचा अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री…
    BREKING NEWS

    मुंबई एयरपोर्ट पर दो विमानों के विंग्स टकराए, मचा अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई –  मुंबई एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एयर इंडिया और इंडिगो के दो विमानों के विंग्स टैक्सी-वे पर आपस में टकरा गए। घटना के समय दोनों विमानों में यात्री सवार थे। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को कोई चोट नहीं आई, लेकिन देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं।

    जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की मुंबई से कोयंबटूर जाने वाली फ्लाइट AI-2732 टैक्सी-वे पर खड़ी थी और टेक-ऑफ का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान हैदराबाद से मुंबई लैंड कर चुकी इंडिगो की फ्लाइट 6E-791 टैक्सी-वे से गुजर रही थी। इसी दौरान दोनों विमानों के विंग्स आपस में टकरा गए।

    घटना के बाद एयर इंडिया ने बयान जारी कर बताया कि टैक्सी-वे पर खड़े उसके विमान से दूसरी एयरलाइन का विमान टकरा गया। एहतियातन विमान को तकनीकी जांच के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया है और यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

    वहीं इंडिगो एयरलाइंस ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि लैंडिंग के बाद टैक्सीइंग के दौरान यह हादसा हुआ। कंपनी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। इंडिगो ने दोहराया कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    घंटाघर स्थित जवाहर गेट के पास एक जूते के शोरूम में लगी भीषण आग कई दमकल गाड़िया पहुँची…

    July 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण

    July 7, 2026

    फायरिंग और फिरौती मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर बोले- न्यूट्रलाइज हुई गैंग की एक्टिविटी

    July 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.