Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर
    • सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की श्री रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम
    • छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ,18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर
    • अवैध एवं जहरीली शराब पर नियंत्रण हेतु आबकारी विभाग का प्रदेशव्यापी सघन जांच अभियान प्रारंभ
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की
    • भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»विंक गर्ल’ प्रिया प्रकाश की ड्रेस बनी चर्चा का विषय, ‘भगवा पहनने पर हुआ बवाल, लोगों की सोच पर उठे सवाल
    मनोरंजन

    विंक गर्ल’ प्रिया प्रकाश की ड्रेस बनी चर्चा का विषय, ‘भगवा पहनने पर हुआ बवाल, लोगों की सोच पर उठे सवाल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अपनी आंख मारने वाली अदा से इंटरनेट पर मशहूर हुईं अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में केरल में आयोजित एक ब्रांड इवेंट के दौरान एक पत्रकार ने उनके भगवा रंग के कपड़े पहनने को लेकर सवाल पूछ लिया। अचानक पूछे गए इस राजनीतिक रंग वाले सवाल पर 26 साल की अभिनेत्री ने बिना कोई गुस्सा किए बेहद शांत और संयमित अंदाज में जवाब दिया। इस पूरी बातचीत का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां फैंस और यूजर्स दोनों अभिनेत्री के रवैये की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं लोगों का कहना है कि आखिर कपड़े के रंग को क्यों इतना बड़ा मुद्दा बनाया जा रहा है।

    प्रिया प्रकाश के कपड़ों पर छिड़ी बहस

    मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर कोच्चि में ‘क्यूटिकुरा टैल्कम पाउडर’ के एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल होने पहुंची थीं, जहां उन्होंने भगवा रंग की ड्रेस पहन रखी थी। मीडिया से बातचीत के दौरान एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा, “आपने भगवा रंग का कपड़ा क्यों पहना है? क्या इसके पीछे कोई खास वजह है?” यह सवाल सुनकर अभिनेत्री पहले थोड़ा चौंक गईं, लेकिन तुरंत मुस्कुराते हुए उन्होंने जवाब दिया, “मेरे प्यारे भाई, इसके पीछे कोई खास वजह नहीं है। मैंने यह आउटफिट इसलिए चुना क्योंकि यह इवेंट की ब्रांड थीम से मैच करता है। मैं तो सभी रंगों के कपड़े पहनती हूं।”

    सोशल मीडिया पर छिड़ी राजनीतिक चर्चा

    इंटरनेट पर यह वीडियो सामने आते ही लोगों के बीच बहस छिड़ गई है। भगवा रंग को अक्सर भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी और विशेष विचारधाराओं से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए रिपोर्टर के सवाल ने लोगों का ध्यान तुरंत आकर्षित कर लिया। अब एक यूजर ने कमेंट किया, “सोच ही सही नहीं है।” दूसरे ने लिखा, “पत्रकार का दिमाग खराब लग रहा है।” तीसरे ने लिखा, “ये हाल है अपने देश का।” एक और ने लिखा, आज के समय में सब स्वतंत्र हैं लेकिन कुछ की सोच आज भी नहीं बदल रही है।” एक और ने लिखा, “यह रिपोर्टर की बीमार मानसिकता को दिखाता है।”

    प्रिया प्रकाश वारियर का वर्कफ्रंट

    प्रिया प्रकाश वारियर को हाल ही में मलयालम फिल्म ‘सर्वम माया’ में एक कैमियो रोल में देखा गया था, जिसमें निविन पॉली मुख्य भूमिका में थे। आने वाले समय में वे ‘3 मंकीज’ और ‘लव हैकर्स’ जैसी हिंदी और क्षेत्रीय फिल्मों में मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

     ‘हनुमान अंश’ का सिनेमाघरों के अंदर दिखा चमत्कार अब रियल लाइफ में बजरंगबली दिखा रहे अपनी उपस्थिति

    September 9, 2026

    श्रद्धा से लेकर कृति तक: बिजनेस में भी बॉस हैं ये 10 सितारे; हर दिन छापते हैं करोड़ों! किसका ब्रांड है सबसे कीमती?

    September 7, 2026

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ पर 31वें दिन जमकर बरसे नोट, 122 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन, मिर्जापुर पहुंची 100 करोड़ के करीब

    September 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.