Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दर्दनाक हादसा:11 साल के बच्चे ने पिकअप वैन से 10 बौद्ध भिक्षुओं को रौंदा, पर कोई सजा नहीं होगी…
    • कोखराज टोल प्लाजा में बीते 26 जून को एलपीजी से भरे टैंकर में विस्फोट हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत …
    • ज्यादातर बच्चे जिस उम्र में खेल-कूद में व्यस्त रहते है वहीं 14 साल के जैनम जैन ने AI कंपनी शुरू कर कम उम्र में बड़ी पहचान बना ली…
    • पुलिस ने मीट शॉप के मालिक और 1 वर्कर को पकड़ा,मटन के नाम पर बीफ की सप्लाई किए जाने का मामला आया सामने…
    • छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों में ‘युक्तियुक्तकरण’ नीति पर लगी मुहर, खारिज हुईं 24 याचिकाएं
    • आत्मनिर्भर ग्राम पंचायतों का सपना कितना व्यावहारिक? सबसे बड़ी चुनौती…
    • टी-20 में 20 या उससे कम गेंदों में पांच फिफ्टी जडऩे वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा
    • विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शुभारंभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल…
    छत्तीसगढ़

    चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर– 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रमुख शक्तिपीठों, जैसे डोंगरगढ़ की माँ बम्लेश्वरी, रतनपुर की महामाया, और दंतेश्वरी मंदिर, में श्रद्धा और भक्ति का माहौल चरम पर है। भक्तों द्वारा मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जा रहे हैं और सुबह-शाम जसगीत व माता सेवा के आयोजन से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। 

    चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल चरम पर पहुंच गया है। मां दंतेश्वरी मंदिर, मां बम्लेश्वरी मंदिर और महामाया मंदिर समेत प्रदेश के करीब 10 प्रमुख मंदिरों में विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले दिन विशेष आरती के साथ मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जा रहे हैं और मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

    इस बार नवरात्रि को लेकर देश-विदेश से श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। कई एनआरआई और विदेशी भक्तों ने भी पहले से ज्योति कलश के लिए बुकिंग कराई है। डोंगरगढ़ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी स्टॉपेज दिया है, वहीं 19 से 27 मार्च तक 4 लोकल ट्रेनों का विस्तार और डोंगरगढ़-दुर्ग के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। पैदल यात्रियों के लिए बस सेवा, निशुल्क भंडारा और स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

    ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार नवरात्रि विशेष संयोगों के कारण अत्यंत शुभ मानी जा रही है। अमावस्या तिथि में कलश स्थापना के साथ शुक्ल और ब्रह्म योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में 20 एकड़ में विशाल पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है, जिससे भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों में ‘युक्तियुक्तकरण’ नीति पर लगी मुहर, खारिज हुईं 24 याचिकाएं

    July 3, 2026

    सफलता की कहानी-शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान37 बंद विद्यालय फिर से खुले, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

    July 3, 2026

    विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शुभारंभ

    July 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.