Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर
    • दिल्ली में आज होगा कॉकरोच जनता पार्टी का दूसरा बड़ा प्रदर्शन, सोनम वांगचुक भी होंगे शामिल
    • स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग: जिंदगी में जीवंतता का समावेश
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»मुर्दाघर के फ्रीजर में अचानक जाग उठी महिला,आगे जो हुआ वो आपको झकझोर देगा
    अंतर्राष्ट्रीय

    मुर्दाघर के फ्रीजर में अचानक जाग उठी महिला,आगे जो हुआ वो आपको झकझोर देगा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कैसे पहुंचीं दादी मुर्दाघर के अंदर?

    रिपोर्ट के मुताबिक, कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स स्थित बॉयल हाइट्स इलाके में मारिया को हार्ट अटैक आया था. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद मारिया को बॉडी बैग में बंद किया गया. मुर्दाघर के रेफ्रिजरेटेड फ्रीजर में रख दिया गया और सभी ने मान लिया कि वह अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन कुछ देर बाद चमत्कार हुआ. मारिया की आंखें खुल गईं. वह जिंदा थीं और फ्रीजर में बंद थीं.

    बाहर निकलने की कोशिशें और जमा देने वाली मौत

    पैथोलॉजिस्ट डॉ. विलियम मैनियन के अनुसार, 80 साल की मारिया डी जीसस अरोयो की जब चेतना लौटी, तो उन्होंने अपनी जान बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन फ्रीजर की जमा देने वाली ठंड के कारण उनका शरीर अकड़ गया, चेहरे पर चोटें आईं, नाखून और त्वचा पर संघर्ष के निशान मिले और आखिर में ठंड से उनकी मौत हो गई.

    जब अंतिम संस्कार गृह के कर्मचारी बॉडी लेने पहुंचे, तो वे दंग रह गए. बॉडी बैग आधा खुला था. मारिया मुंह के बल पड़ी थीं और उनके चेहरे पर संघर्ष के गहरे निशान थे, तभी यह शक गहराया कि उन्हें गलती से जीवित रहते ही फ्रीजर में रख दिया गया था.

    परिवार ने तुरंत अस्पताल पर लापरवाही का मुकदमा दायर किया. उनका कहना था, ‘हमारी मां की मौत दिल के दौरे से नहीं, ठंड से हुई है. उन्हें जिंदा रहते हुए फ्रीजर में डाल दिया गया था.’ डॉ. मैनियन की रिपोर्ट ने परिवार के दावे को मजबूत किया. उन्होंने कहा, ‘महिला की कई चोटें ऐसी थीं, जो जागने पर संघर्ष के दौरान लगी होंगी.पहले अदालत ने केस यह कहकर बंद कर दिया कि समय सीमा निकल चुकी है, लेकिन अब, कैलिफोर्निया के दूसरे जिला अपील न्यायालय ने मामले को फिर से खोल दिया है. अदालत ने कहा, ‘परिवार को यह पता करने का कोई तरीका नहीं था कि महिला जिंदा थी, इसलिए केस दोबारा सुना जाएगा.’ इस फैसले ने परिवार को फिर से उम्मीद दी है कि उन्हें न्याय मिलेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद

    June 19, 2026

    भारत मे बिना अपॉइंटमेंट कॉन्टैक्ट लेंस खरीदकर खुश हुई विदेशी महिला कहाँ अमेरिका कुछ सीखो…

    June 19, 2026

    इज़रायल ने शांति समझौता का उलंघ्घन कर लेबनान पर किया हमला, 16 लोगों की ली जान

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.