Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
    • फ्रांस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, ‘भारत अब दुनिया को समाधान दे रहा’
    • बॉडीबिल्डर YouTuber महबूब चांदी की साले ने की हत्या, 18 महीने पहले सलमा से की थी लव मैरेज
    • तमिलनाडु में AIADMK से अभिनेत्री गौतमी तडिमल्ला ने दिया इस्तीफा
    • ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने पर भड़के संजय राउत
    • बंगाल विधायक सिग्नेचर मिसमैच केस: सीआईडी के सामने पेश हुए ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी
    • झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद 6 साल की बच्ची की मौत, FIR दर्ज
    • जोधपुर में महिला ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, थाने पहुंचा मामला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»महिला आरक्षण संशोधन बिल के लोकसभा में असफल होने पर बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने निकाला आक्रोश मार्च…
    मुख्य समाचार

    महिला आरक्षण संशोधन बिल के लोकसभा में असफल होने पर बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने निकाला आक्रोश मार्च…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महिला आरक्षण संशोधन बिल लोकसभा में गिरने के विरोध में बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं और महिला सांसदों ने जोरदार आक्रोश मार्च निकाला. इस मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं, जो मोतीलाल नेहरू रोड पर इकट्ठा होकर राहुल गांधी के घर तक आक्रोश मार्च के लिए जुट रही हैं. प्रदर्शन के दौरान महिलाएं हाथों में तख्तियां लिए हुए थीं, जिन पर “नारी शक्ति का स्वाभिमान, विपक्ष ने किया अपमान” और “नारी शक्ति के साथ कांग्रेस के धोखे के विरोध में मार्च” जैसे नारे लिखे हैं.

    लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास के पास विरोध प्रदर्शन कर रही भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया

    बीजेपी महिला नेताओं ने कांग्रेस पर नारी शक्ति का अपमान करने और महिलाओं के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया. विरोध मार्च में शामिल होने के लिए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, मथुरा से सांसद हेमा मालिनी, सांसद और महासचिव कमलजीत सहरावत, सांसद बांसुरी स्वराज, जयपुर से सांसद मंजू शर्मा, पार्षद एवं उपाध्यक्ष योगिता सिंह और उपाध्यक्ष लता गुप्ता मौके पर मौजूद रहीं. जानकारी के अनुसार बीजेपी के नेता राहुल गांधी के आवास के पास प्रदर्शन कर सकते हैं. विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर लोकसभा विपक्ष राहुल गांधी के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

    भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास तक विरोध मार्च के दौरान उनका पुतला जलाया है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास तक विरोध मार्च के दौरान BJP सांसद बांसुरी स्वराज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. 

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास तक विरोध मार्च के दौरान भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

    भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास नहीं होने पर कहा कि कल देश की जनता ने विपक्ष का जश्न देखा. वो विपक्ष जिसने देश की साधारण महिला के राजनीतिक मनसूबों को परास्त करने का दुस्साहस किया. कल देश के नागरिकों ने वो नजारा देखा जब महिलाओं के राजनीतिक आकांक्षाओं को विपक्ष ने एकजुट होकर कुचला…जिस जिसने कल इसका जश्न मनाया, उस एक-एक विपक्ष के नेता का चेहरा देश की जनता याद रखेगी…यह देश के हर युवा नागरिक का विषय है जो महिला का सम्मान करता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बंगाल विधायक सिग्नेचर मिसमैच केस: सीआईडी के सामने पेश हुए ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

    June 14, 2026

    झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद 6 साल की बच्ची की मौत, FIR दर्ज

    June 14, 2026

    जोधपुर में महिला ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, थाने पहुंचा मामला

    June 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.