Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड राज्य आवास बोर्ड की 06 सदस्यीय टीम छत्तीसगढ़ पहुंची, ‘‘छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के निर्माण कार्यो, आवास आबंटन के प्रचलित नियमों, प्रक्रियाओं तथा अनुबंधों एवं अन्य विषयों का करेगी अध्ययन’’
    • भारत का फार्मा सेक्टर : नवाचार और युवाओं के लिए नया आकाश-श्रीमती अनुप्रिया पटेल
    • छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल: तीन महिला अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी
    • सिंघीतराई प्लांट हादसा: कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने घायलों का जाना हालचाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश
    • रायपुर और नवा रायपुर के लिए 3 स्थानीय अवकाश घोषित, शासन ने जारी किया आदेश
    • युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी
    • मनरेगा से पनारी नाले का जीर्णोद्धार: 1200 ग्रामीणों को पेयजल व सिंचाई का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, April 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»अंतरिक्ष में निसार और चंद्रयान-2 के सामने आया ‘यमराज’, इसरो की फुर्ती ने बचाई इज्जत!
    राष्ट्रीय

    अंतरिक्ष में निसार और चंद्रयान-2 के सामने आया ‘यमराज’, इसरो की फुर्ती ने बचाई इज्जत!

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: अंतरिक्ष में अब ट्रैफिक इतना बढ़ गया है कि सैटेलाइट्स के बीच टक्कर का खतरा हर पल बना रहता है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपनी ताजा स्पेस सिचुएशन अवेयरनेस रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. इसरो ने बताया कि पिछले साल भारतीय सैटेलाइट्स को सुरक्षित रखने के लिए कुल 18 कोलिजन अवॉयडेंस मैन्यूवर (CAM) यानी टक्कर बचाव ऑपरेशन किए गए. इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि भविष्य के मिशन निसार और चंद्रमा की कक्षा में घूम रहे चंद्रयान-2 को भी इस खतरे का सामना करना पड़ा है.

    निसार और चंद्रयान-2 पर मंडरा रहा था बड़ा खतरा

    इसरो की रिपोर्ट के मुताबिक निसार सैटेलाइट के लिए नासा ने रिस्क मिटिगेशन मैन्यूवर की चेतावनी दी थी. यह सैटेलाइट पृथ्वी की निचली कक्षा में तैनात है जहां अंतरिक्ष मलबे की डेंसिटी सबसे ज्यादा है. वहीं दूसरी ओर चंद्रयान-2 ऑर्बिटर को भी चंद्रमा की कक्षा में दो बार अपनी स्थिति बदलनी पड़ी. 1 जनवरी और 24 जुलाई 2025 को नासा के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर के साथ इसकी टक्कर की स्थिति बन रही थी. इसरो ने समय रहते अपनी ऑर्बिटल पोजीशन बदली और किसी भी अनहोनी को टाल दिया.

    अंतरिक्ष में ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए इसरो ने क्या रणनीति अपनाई?

    • इसरो को अमेरिकी स्पेस कमांड से करीब 1.5 लाख अलर्ट मिले थे. इन अलर्ट्स का एनालिसिस करने के बाद इसरो ने पाया कि कई बार सैटेलाइट्स एक-दूसरे के बेहद करीब आ जाते हैं.
    • इसरो ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए 82 बार पुराने प्लान को रिवाइज किया. इससे यह सुनिश्चित किया गया कि एक टक्कर से बचने के चक्कर में सैटेलाइट किसी दूसरे मलबे से न टकरा जाए.
    • इसरो ने जियोस्टेशनरी ऑर्बिट में भी 4 बार बचाव ऑपरेशन चलाए ताकि महत्वपूर्ण संचार सैटेलाइट्स को कोई नुकसान न पहुंचे.
    • नासा और इसरो के बीच तालमेल से बचा बड़ा नुकसान
    • स्पेस ऑपरेशंस में तालमेल सबसे ज्यादा जरूरी होता है. चंद्रयान-2 मिशन के दौरान इसरो ने नासा के साथ मिलकर काम किया. नासा ने प्राइवेट कंपनियों जैसे फायरफ्लाई एयरोस्पेस और इंट्यूटिव मशीन्स के साथ कम्युनिकेशन में मदद की. इससे लूनर ऑर्बिट में मौजूद सभी सैटेलाइट्स की लोकेशन का सटीक पता चला. इस को-ऑर्डिनेशन की वजह से ही भारत और अमेरिका के करोड़ों डॉलर के प्रोजेक्ट्स आज अंतरिक्ष में पूरी तरह सुरक्षित और एक्टिव मोड में काम कर रहे हैं.
    • कैसे इसरो अंतरिक्ष को कचरे से मुक्त रखने में मदद कर रहा है?
    • इसरो केवल अपने सैटेलाइट्स को ही नहीं बचा रहा बल्कि अंतरिक्ष को साफ रखने की जिम्मेदारी भी निभा रहा है. हाल ही में IRNSS-1D सैटेलाइट को उसकी लाइफ खत्म होने के बाद ग्रेवयार्ड ऑर्बिट में भेज दिया गया. यह पहली बार है जब भारत ने किसी सैटेलाइट को पृथ्वी से 600 किलोमीटर ऊपर सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया है.
    • इसके अलावा साल 2025 में भारत के 12 पुराने ऑब्जेक्ट्स पृथ्वी के वातावरण में वापस लौटकर खत्म हो गए. इसरो का यह कदम जिम्मेदार स्पेस पावर बनने की दिशा में बहुत अहम है.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

     महिला आरक्षण का अगर किया विरोध तो हमें होगा फायदा, इतिहास से लें सबक-पीएम

    April 16, 2026

    ई-रिक्शा स्टैंड और अतिक्रमण पर कसा जाएगा शिकंजा, दिल्ली में अब जाम होगा खत्म!

    April 16, 2026

    दुर्लभ और प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं की तस्करी मामले में आरोपी दीपक पारखे की जमानत याचिका खारिज…

    April 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.