Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»Yoga एक्सपर्ट ने लगातार 1 महीने तक सुबह मलासन में बैठकर पिया पानी, असर देखकर आप भी शुरू कर देंगे ऐसा करना
    खानपान-सेहत

    Yoga एक्सपर्ट ने लगातार 1 महीने तक सुबह मलासन में बैठकर पिया पानी, असर देखकर आप भी शुरू कर देंगे ऐसा करना

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    योग न केवल शरीर को लचीला बनाता है, बल्कि आंतरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर करने में अहम भूमिका निभाता है. यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट अच्छी सेहत के लिए योग को डेली रूटीन का हिस्सा बनाने की सलाह देते हैं. खासकर कुछ योगासन का नियमित अभ्यास सेहत को एक साथ कई फायदे पहुंचा सकता है. इन्हीं में से एक है मलासन . आइए जानते हैं रोज सुबह मलासन करने से शरीर पर कैसा असर पड़ता है और इस आसन को करने का सही तरीका क्या है.

    मलासन करने से क्या होता है?

    मामले को लेकर योगा कोच तनु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे बताती हैं, ‘मैंने 1 महीने तक रोज सुबह मलासन में बैठकर गर्म पानी पीने का प्रयोग किया.’ आइए जानते हैं इससे उनके शरीर पर कैसा असर हुआ-

    क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

    • योग एक्सपर्ट के मुताबिक, इस आदत ने सबसे पहला असर उनके पाचन तंत्र पर डाला. उन्होंने बताया कि सुबह उठते ही मलासन में बैठकर गर्म पानी पीने से उनकी कब्ज (Constipation) की समस्या पूरी तरह खत्म हो गई और बॉवेल मूवमेंट नियमित हो गया. मलासन में बैठकर हल्का गर्म पानी पीने से शरीर की आंतरिक सफाई बेहतर तरीके से होती है, जिससे आपको पूरे दिन हल्का और हेल्दी महसूस होता है.
    • महिलाओं के लिए यह अभ्यास और भी फायदेमंद साबित हो सकता है. योग एक्सपर्ट का कहना है कि मलासन करने से उनका पीरियड्स साइकल पहले की तुलना में ज्यादा नियमित हो गया, साथ ही उन्हें पीरियड्स के दौरान दर्द भी काफी कम महसूस हुआ. 
    • सुबह उठते ही जो उल्टी जैसा मिचली का एहसास होता था, वह पूरी तरह खत्म हो गया.
    • एक्सपर्ट बताती हैं, मलासन में बैठने से हिप्स की मोबिलिटी बढ़ती है, जिससे लंबे समय तक बैठे रहने या खड़े रहने में शरीर सहज रहता है. वहीं, गर्म पानी शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद करता है. एक्सपर्ट का कहना है कि अब वे पूरे दिन ज्यादा एक्टिव और मेंटली स्टेबल महसूस करती हैं.

    ऐसे में अगर आप भी दिन की शुरुआत एक स्वस्थ आदत से करना चाहते हैं, तो मलासन में बैठकर गर्म पानी पीना एक आसान और असरदार तरीका हो सकता है. यह न सिर्फ आपके पाचन को सुधारता है, बल्कि शरीर में एनर्जी को दिनभर बनाए रखता है. ऐसे में आप आज से ही इस आदत को अपनी सुबह के रूटीन में शामिल कर सकते हैं.

    ( सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. )

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 

    June 20, 2026

    बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं

    June 20, 2026

    वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा

    June 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.