Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»भोर की पहली किरण के साथ गूंजे योग गीत, रायपुर के गायत्री नगर में योग साधना का उल्लासपूर्ण आयोजन
    मुख्य समाचार

    भोर की पहली किरण के साथ गूंजे योग गीत, रायपुर के गायत्री नगर में योग साधना का उल्लासपूर्ण आयोजन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    केंद्रीय संचार ब्यूरो रायपुर और भारतीय योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में, सैकड़ों नागरिकों ने लिया हिस्सा

    रायपुर,

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर का वातावरण पूर्णतः योगमय हो गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय रायपुर, छत्तीसगढ़ तथा भारतीय योग संस्थान रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में शिव साईं हनुमान मंदिर, गायत्री नगर परिसर में एक विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 5:45 बजे भावपूर्ण भजनों और योग गीतों के साथ हुई, जिससे पूरे परिसर में एक आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। जैसे ही सूरज की किरणें धरा को स्पर्श करने लगीं, वैसे ही प्रशिक्षित योग साधकों और नागरिकों ने योग की विभिन्न विधियों के साथ दिन की शुरुआत की।

    योग की विभिन्न विधियों का अभ्यास

    भारतीय योग संस्थान के अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थितजनों ने ‘स्ट्रेच, ब्रीद और स्माइल’ के संदेश के साथ योग की सूक्ष्म क्रियाएं, ताड़ासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, भुजंगासन, मकरासन, और शशांकासन जैसे प्रभावी योगासनों का अभ्यास किया। इसके पश्चात कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी जैसे प्राणायाम कराए गए, जिससे प्रतिभागियों को शारीरिक और मानसिक शांति का अनुभव हुआ।

    योग सत्र के अंतिम चरण में ध्यान और शांति पाठ ने सभी को आंतरिक चेतना से जोड़ने का कार्य किया। योग गुरुओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक स्थिरता और संतुलन भी प्रदान करता है।

    सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाई शोभा

    कार्यक्रम का एक अन्य विशेष आकर्षण रहा भारतीय योग संस्थान के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम। लगभग सुबह 7:45 बजे तक चले इस आयोजन में योग पर आधारित गीतों और संगीतमय योग आसनों की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की यह सांस्कृतिक छटा दर्शकों को योग और संस्कृति के परस्पर संबंध का सुंदर संदेश देती नजर आई।

    सभी वर्गों की रही उत्साहजनक भागीदारी

    इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो रायपुर के अधिकारी-कर्मचारी, भारतीय योग संस्थान के प्रशिक्षकगण और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक, महिलाओं और युवाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम की सहजता, अनुशासन और शांति ने एक आदर्श सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया। यह आयोजन इस बात का प्रतीक रहा कि योग किसी धर्म, जाति या आयु का बंधन नहीं, बल्कि यह एक वैश्विक जीवनशैली है, जिसे अपनाकर हर व्यक्ति सुखद जीवन की ओर बढ़ सकता है।

    राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन

    कार्यक्रम के अंतिम चरण में आयोजकों की ओर से सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसके उपरांत राष्ट्रगान के साथ इस आयोजन का समापन हुआ। आयोजन स्थल पर उपस्थित सभी लोगों ने खड़े होकर राष्ट्रगान में भाग लिया और भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक धरोहर को प्रणाम किया।


    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

    August 3, 2026

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन

    August 2, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद

    August 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.