Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»आप भी पहनते हैं चांदी की अंगूठी? जानें इससे मिलने वाले फायदे
    धर्म आस्था

    आप भी पहनते हैं चांदी की अंगूठी? जानें इससे मिलने वाले फायदे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     चांदी की अंगूठियां तो कई लोग पहन लेते हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का ग्रह नक्षत्रों के हिसाब से इस्तेमाल बताया गया है . हर एक ग्रह का एक रत्न या उपरत्न होता है. इसलिए धारण करने से पहले एक बार अपने ग्रहों के बारे में जान लेना चाहिए. क्योंकि आज कल कई लोग चांदी की चीजें पहने रहते हैं. कहीं कोई ब्रेसलेट पहन लेता है तो कोई चेन, ऐसे ही लोग अंगूठियां भी पहन लेते हैं. जिसको देखो वो चांदी का छल्ला या अंगूठी पहना दिख जाता है. ऐसे में आपको ये पता होना बहुत जरूरी है कि आप जिस चांदी को धारण कर रहे हैं वो आपके लिए फायदेमंद है या नहीं . साथ ही चांदी किस ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. साथ ही ये भी जानें कि चांदी का छल्ला या अंगूठी पहनने से आपको कौन से फायदे मिलते हैं .

    चांदी किस ग्रह का प्रतिनिधित्व करती है?

    ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, चांदी चंद्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करती है. ऐसा माना जाता है कि चांदी धारण करने से चंद्रमा की स्थिति मजबूत होने लगती है. चंद्रमा मजबूत होने से आपका मन शांत रहता है और आपकी भावनाओं पर भी अच्छा असर पड़ता है.

    चांदी की अंगूठी पहनने से कौन से फायदे मिलते हैं?

    बात करें चांदी की अंगूठी को पहनने से मिलने वाले फायदों की तो, इसमें कई तरह के फायदे शामिल हैं. चांदी धारण करने से आपका मन शांत रहता है. स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से आपको राहत मिलती है, साथ ही चंद्रमा  के साथ-साथ अन्य ग्रहों की भी पॉजिटिव एनर्जी आप अपनी तरफ अट्रैक्ट करते हैं. ऐसे में चलिए इसके अन्य फायदों के बारे में अच्छे से जानते हैं.

    मन शांत

    चांदी को शीतलता प्रदान करने वाला मेटल माना जाता है. इसको पहनने से आपका मन शांत रहता है. साथ ही आपका तनाव भी कम होता है और आपका कंसंट्रेशन लेवल भी बूस्ट होता है.

    स्वास्थ्य संबंधित फायदे

    चांदी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. इस गुण के चलते ही ये आपके शरीर को हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस से राहत दिलवाते हैं. इसलिए ही अगर आप चांदी पहनते हैं तो आपके शरीर को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से जूझना नहीं पड़ेगा.

    पॉजिटिव एनर्जी

    जानकारी के मुताबिक, चांदी में दूसरे ग्रहों की पॉजिटिव एनर्जी अट्रैक्ट करने की क्षमता होती है. चांदी की अंगूठी पहनने से आप चंद्रमा के साथ-साथ अन्य ग्रहों की भी पॉजिटिव एनर्जी अट्रैक्ट करने में सफल हो सकते हैं.

    शरीर ठंडा रखे

    अगर आप चांदी की अंगूठी पहनते हैं तो इससे आपका शरीर भी ठंडा रहेगा. चांदी अपने ठंडे स्वभाव के लिए भी जानी जाती है.  आयुर्वेद के मुताबिक, चांदी की ताशीर ठंडी होती है, इसलिए ही ये आपके शरीर के तापमान को बैलेंस्ड रखने में मददगार साबित होती है.

    सूर्य की एनर्जी

    चांदी सूर्य की एनर्जी को कंट्रोल करके आपके शरीर में बैलेंस बनाए रखती है.

    क्या है चांदी की अंगूठी पहनने का शुभ दिन?

    चांदी की अंगूठी पहनने का शुभ दिन जानें तो, आप शुक्रवार या सोमवार के दिन पहन सकते हैं. इसके लिए आप सुबह ही स्नान कर लें और अपने दाएं हाथ के अंगूठे में पहन लें. ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है.

    इन बातों का रखें ध्यान

    ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ध्यान रहे कि चांदी की अंगूठी पहनने से पहले इसको गाय के कच्चे दूध में डुबाकर रखें. इसके बाद चांदी की अंगूठी को गंगाजल से शुद्ध कर लें और फिर सोम सोमाय नम: मंत्र का 11 बार जाप करके ही इसको धारण करें.

    (अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    स्कंद षष्ठी पर करें भगवान कार्तिकेय के इन मंत्रों का जाप

    June 19, 2026

    प्रद्युम्न चतुर्थी कल, भूलकर भी न करें ये गलतियां

    June 17, 2026

    गुरु ग्रह करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों को हो सकता है धन लाभ

    June 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.