Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»“तुम कुछ नहीं करना”..डेढ़ महीने की छोटी बेटी रोती रही इधर  सुसाइड नोट लिखकर माँ ने लगा ली फांसी
    मुख्य समाचार

    “तुम कुछ नहीं करना”..डेढ़ महीने की छोटी बेटी रोती रही इधर  सुसाइड नोट लिखकर माँ ने लगा ली फांसी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरदोई, उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के अजमतपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। शादी की सालगिरह मनाने के अगले दिन एक 23 साल की युवती प्रियंका का शव घर में फंदे से लटका मिला। इस मामले में परिवार के दोनों पक्ष अलग-अलग दावे कर रहे हैं। अजमतपुर के रहने वाले विशाल अपने पिता मिश्रीलाल के साथ कैटरिंग का काम करता है। उसकी शादी करीब एक साल पहले कछौना कोतवाली क्षेत्र के अहिरावां गांव की रहने वाली प्रियंका से हुई थी। दोनों की एक डेढ़ महीने की छोटी बेटी भी है। प्रियंका और विशाल का वैवाहिक जीवन शुरू में सामान्य था, लेकिन अब इस घटना ने सबको झकझोर दिया है।

    कैसे हुई प्रियंका की मौत?

    एक मार्च को प्रियंका अपने मायके गई हुई थीं। शनिवार को उनकी शादी की सालगिरह थी, इसलिए विशाल उसे वापस घर ले आया। रविवार को दोपहर विशाल और उसके पिता काम पर चले गए। घर में विशाल की मां सरोजनी और बहन दीक्षा बकरी चराने गई हुई थीं। जब दीक्षा घर लौटी तो उसने देखा कि चारपाई पर छोटी बच्ची रो रही है। उसने प्रियंका को कई बार पुकारा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फिर वह कमरे में गई तो वहां छत के कुंडे से साड़ी के फंदे पर प्रियंका का शव लटका हुआ था। दीक्षा ने तुरंत सबको खबर दी। विशाल और मिश्रीलाल भी मौके पर पहुंचे। पूरा परिवार सदमे में था।

    परिवार के आरोप और सुसाइड नोट

    प्रियंका की मां गीता भी घटना की खबर सुनकर हैरान रह गई। मां ने विशाल पर गंभीर आरोप लगाया। उनका कहना है कि विशाल दहेज में बाइक और सोने की चेन मांग रहा था। मांग पूरी न होने पर उसने प्रियंका की हत्या कर दी। दूसरी तरफ विशाल का कहना है कि प्रियंका मानसिक रूप से बीमार थी। इसी कारण उसने खुद फंदा लगाकर आत्महत्या की।

    पुलिस जांच और सुसाइड नोट

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मिली शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें प्रियंका ने लिखा था कि मेरी प्यारी बिटिया का ध्यान रखना। कुछ समझ नहीं आया और तुम कुछ नहीं करना, वरना बिट्टी का ख्याल कौन करेगा। खुशी से रहना यार। ओके बाय। नोट के अंत में “बाबू जी” भी लिखा है। पुलिस ने सुसाइड नोट की पुष्टि की है और इसे जांच में शामिल किया जा रहा है। फिलहाल मामले की गहन जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ तस्वीर सामने आएगी कि यह आत्महत्या थी या हत्या।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण-डॉ दिनेश मिश्र

    May 12, 2026

    बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन,चोट के बावजूद जीता गोल्ड…

    May 12, 2026

    विजय के ‘फ्लोर टेस्ट’ से पहले TVK ने कार्यकर्ताओं को जारी की एडवाइजरी, बैनर-पोस्टर पर लगाया बैन

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.